लाइव न्यूज़ :

योगी आदित्यनाथ ने कहा- सपा और बसपा ने सत्ता को बनाया अराजकता और भ्रष्टाचार का पर्याय, हमारी सरकार कर रही विकास कार्य

By भाषा | Updated: October 19, 2019 05:55 IST

विकास कार्यों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में तीन करोड़ लोगों को अपना घर मिला। आयुष्मान योजना गरीबों के लिए वरदान बन चुकी है। गरीबों को मुफ्त आवास और गैस कनेक्शन दिये गये।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कांग्रेस, सपा और बसपा पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि इन पार्टियों ने सत्ता को अराजकता और भ्रष्टाचार का पर्याय बना दिया था। योगी ने अलीगढ़, रामपुर और सहारनपुर में उप चुनाव के लिए आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सबके विकास के लिए काम कर रही है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कांग्रेस, सपा और बसपा पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि इन पार्टियों ने सत्ता को अराजकता और भ्रष्टाचार का पर्याय बना दिया था। योगी ने अलीगढ़, रामपुर और सहारनपुर में उप चुनाव के लिए आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सबके विकास के लिए काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि हमारा काम उनको पसंद नहीं आ रहा है जिनके समय में सत्ता सिर्फ अराजकता, भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी का पर्याय थी। इसमें सपा, बसपा और कांग्रेस सब शामिल हैं। विकास इनकी सोच में ही नहीं था। अब जब इनका विकास विरोधी चेहरा उजागर हो गया, तो जनता इनको 2014 से लगातार खारिज कर रही है।

विकास कार्यों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में तीन करोड़ लोगों को अपना घर मिला। आयुष्मान योजना गरीबों के लिए वरदान बन चुकी है। गरीबों को मुफ्त आवास और गैस कनेक्शन दिये गये। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का सर्वाधिक लाभ प्रदेश के किसानों को मिला। केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुना करने के लिए लगातार काम कर रही है। किसानों की खुशहाली के जरिये हम चौधरी चरण सिंह का सपना साकार करना चाहते हैं।

योगी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने तो आतंकवाद और भ्रष्टाचार दिया। अनुच्छेद 370 के तहत कश्मीर को विशेषाधिकार देकर बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का अपमान किया। भाजपा ने वह कर दिखाया जो बाकी दल सत्ता में रहते हुए 70 साल में नहीं कर सके। भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर वहां के लोगों को समान अधिकार देने का कार्य किया। सदियों पुरानी चली आ रही तीन तलाक की कुप्रथा को भाजपा सरकार ने खत्म किया। ये सब कांग्रेस को हजम नहीं हो रहा है।

योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार “एक जिला, एक उत्पाद” के जरिये अलीगढ़ के ताला उद्योग को नया जीवन दे रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में बिना भेदभाव और पारदर्शी तरीके से सभी को लाभान्वित किया जा रहा है। 

 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउपचुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बहुजन समाज पार्टी (बसपा)समाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील