लाइव न्यूज़ :

दक्षिणी पश्चिमी मानसून की उत्तर भारत में दस्तक, इन इलाकों में अगले 24 घंटों में हो सकती है झमाझम बारिश

By भाषा | Updated: July 6, 2019 06:00 IST

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के वरिष्ठ वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि विभाग ने सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर मानसून के दस्तक देने की घोषणा कर दी। उन्होंने बताया कि यह मानसून पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पूर्वी हरियाणा और दिल्ली एनसीआर क्षेत्र तक फैला है।

Open in App

दक्षिण पश्चिम मानसून आगे बढ़ते हुए देश के उत्तरी और मध्य हिस्सों में शुक्रवार को पहुंच गया। राष्ट्रीय राजधानी समेत देश के कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मानसून ने छह दिन विंलब से ही सही लेकिन अब दस्तक दे दी है। शुक्रवार शाम तक शहर में 25 मिमी बारिश दर्ज की गई।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के वरिष्ठ वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि विभाग ने सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर मानसून के दस्तक देने की घोषणा कर दी। उन्होंने बताया कि यह मानसून पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पूर्वी हरियाणा और दिल्ली एनसीआर क्षेत्र तक फैला है।

शहर के लिए आधिकारिक रूप से मौसम संबंधी आंकड़ों की गणना करने वाली सफदरजंग वेधशाला के अधिकारियों ने बताया कि शाम पांच बजकर 30 मिनट तक 25 मिमी बारिश दर्ज हुई और आर्द्रता स्तर 100 फीसदी तक चला गया।

भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि कोंकण, गोवा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तटीय एवं उत्तर आंतरिक कर्नाटक, केरल, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश या गरज के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राजस्थान के हिस्सों में भारी बारिश हुई और भुंगरा में अधिकतम बारिश 13 सेमी दर्ज की गई। इसके बाद अजमेर के नयानगर में 12 सेमी बारिश हुई।

मौसम विभाग ने बताया कि हरियाणा और पंजाब के कई स्थानों पर मानसून से पहले वाली बारिश हुई। चंडीगढ़ में 0.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। हरियाणा और पंजाब सहित संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ का तापमान पांच डिग्री सेल्यिस तक नीचे चला गया। हालांकि बारिश के बावजूद दोनों राज्यों में काफी उमसभरा मौसम रहा। पंजाब और हरियाणा में मौसम वैज्ञानिकों ने हल्की से मध्य बारिश की संभावना जाहिर की है।

उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई जबकि दूरदराज के क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। दक्षिणी पश्चिम मानसून राज्य के पश्चिमी हिस्से में सामान्य बना हुआ है। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश आगरा में हुई। वाराणसी और इलाहाबाद खंड में दिन में तापमान बढ़ गया लेकिन राज्य के बाकी हिस्सों में तापमान में कुछ ज्यादा बदलाव नहीं हुआ जबकि राज्य में सबसे ज्यादा तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस फतेहगढ़ में दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने जबकि दूरदराज हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जाहिर की है। मौसम विभाग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को अच्छी बारिश हुई क्योंकि मानसून पूरे राज्य में दस्तक दे चुका है। शिमला मौसम केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि राज्य के कुछ हिस्सों में मानसून दो जुलाई को पहुंच गया था और बाकी हिस्सों में शुक्रवार को आया। धर्मशाला में सबसे ज्यादा 58 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने मैदानी, निचले एवं मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में छह जुलाई से आठ जुलाई के बीच भारी बारिश को लेकर ‘यलो’ चेतावनी जाहिर की है।

मौसम विभाग ने उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटों में बारिश की संभावना जाहिर की है। मौसम विभाग ने बताया कि राजस्थान और पंजाब के दूरदराज इलाकों में तेज हवा, बिजली चमकने के साथ बारिश हो सकती है। 

टॅग्स :मानसूनमौसममौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत