लाइव न्यूज़ :

Punjab Election 2022: सोनू सूद की बहन मालविका सूद मोगा से लड़ेंगी चुनाव, कांग्रेस ने जारी की लिस्ट

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 15, 2022 15:49 IST

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 86 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। वहीं, सोनू सूद की बहन मालविका सूद सच्चर मोगा से चुनाव लड़ेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देमालविका सूद सच्चर मोगा से चुनाव लड़ेंगी।मालविक 10 जनवरी को ही कांग्रेस में शामिल हुई हैं।

चंडीगढ़: कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 86 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा और ओ पी सोनी समेत कई वरिष्ठ नेताओं के अलावा अभिनेता और समाजसेवी सोनू सूद की बहन मालविका सूद का नाम भी शामिल है। बता दें कि मालविका सूद सच्चर मोगा से चुनाव लड़ेंगी। 

मालूम हो, मालविक 10 जनवरी को ही कांग्रेस में शामिल हुई हैं। वहीं, मालविका के पार्टी में शामिल होने के बाद चन्नी ने मालविका की 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में मोगा से उम्मीदवारी का समर्थन किया था और कहा था कि  पार्टी इस सीट से मौजूदा विधायक हरजोत कमल को उचित तरीके से समायोजित कर लेगी। यही नहीं, मालविका के पार्टी ज्वाइन करने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा था कि मालविका सूद का कांग्रेस में शामिल होना महत्वपूर्ण घटना है।

बता दें कि पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, मुख्यमंत्री चन्नी चमकौर साहिब से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगे। सिद्धू अपनी वर्तमान सीट अमृतसर पूर्व, रंधावा अपनी वर्तमान सीट डेरा बाबा नानक और सोनी भी अपने मौजूदा क्षेत्र अमृतसर मध्य से ही चुनाव लड़ेंगे। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा कादियान से चुनाव लड़ेंगे। हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुईं मालविका सूद मोगा से पार्टी की उम्मीदवार होंगी। वह अभिनेता सोनू सूद की बहन हैं। गौरतलब है कि पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों के लिए 14 फरवरी को मतदान होना है।

(एजेंसी इनपुट्स के साथ)

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022पंजाब विधानसभा चुनावकांग्रेससोनू सूदCharanjit Singh Channiनवजोत सिंह सिद्धू
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए