लाइव न्यूज़ :

शिवसेना द्वारा सवाल उठाए जाने के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मिले सोनू सूद, कहा- कोई मतभेद नहीं

By भाषा | Updated: June 8, 2020 02:42 IST

शिवसेना नेता संजय राउत ने रविवार को आश्चर्य व्यक्त किया कि कहीं लॉकडाउन के कारण महाराष्ट्र में फंसे उत्तर भारतीय प्रवासियों को ''सहायता की पेशकश'' करने के पीछे अभिनेता सोनू सूद को भाजपा का अंदरुनी तौर पर समर्थन हासिल तो नहीं था? इस राजनीतिक मकसद के साथ कि राज्य की उद्धव ठाकरे सरकार को बदनाम किया जा सके। शिवसेना के मुखपत्र ''सामना'' में लिखे अपने साप्ताहिक कॉलम में राउत ने लॉकडाउन के दौरान महाराष्ट्र के सामाजिक परिदृश्य में अचानक ''महात्मा'' सूद के सामने आने को लेकर सवाल खड़ा किया।

Open in App
ठळक मुद्देउद्धव ठाकरे ने रविवार को अभिनेता सोनू सूद द्वारा लॉकडाउन में फंसे प्रवासी श्रमिकों के लिए बसों की व्यवस्था करने के लिए उनकी तारीफ की। अभिनेता ने ठाकरे से रविवार रात को उनके निवास मातोश्री में मुलाकात की।

मुंबई: शिवसेना नेता संजय राऊत की टिप्पणी के बाद विवाद के केंद्र में आ गए अभिनेता सोनू सूद ने आज रात मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से उनके आवास 'मातोश्री' जाकर मुलाकात की। इस अवसर पर पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे भी मौजूद थे। प्रवासी मजदूरों को उनके गांव भेजने की पहल को लेकर सूद पिछले कुछ दिनों से चर्चा में आ गए थे। चौतरफा उनके काम की तारीफ हो रही थी।

खुद राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भी सूद को राजभवन बुलाकर उनकी सराहना की थी। लेकिन, आज शिवसेना नेता संजय राऊत ने पार्टी के मुखपत्र में सूद के काम को लेकर सवाल उठाते हुए लेख लिखा था। राऊत के लेख के बाद इस मुद्दे पर राजनीतिक बवाल हो गया। मुंबई के पालक मंत्री असलम शेख ने सोनू सूद का पक्ष रखते हुए इस विषय पर राजनीति न किए जाने का आह्वान किया। 

खुद सूद ने ट्वीट करके अपना पक्ष भी रखा। उन्होंने ट्वीट में कहा, ''प्रवासी मजदूरों के साथ मेरा रिश्ता कई वर्षों का है। प्रवासी मजदूरों के लिए मेरा काम किसी एक राज्य तक सीमित नहीं है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक जिसने मुझसे मदद करने की गुहार लगाई, उस तक पहुंचने का प्रयत्न मैंने किया। हर राज्य की सरकार ने मेरे इस काम में मदद की।'' इसके बाद रात में सोनू सूद मातोश्री पहुंचे। वहां उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे के साथ मुलाकात की। इसके बाद संजय राऊत ने ट्वीट किया, ''आखिर सोनू सूद महाशय को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का पता मिल गया। मातोश्री पहुंच गए हैं। जय महाराष्ट्र।'' 

शिवसेना के मुखपत्र ''सामना'' में लिखे अपने साप्ताहिक कॉलम में राउत ने लॉकडाउन के दौरान महाराष्ट्र के सामाजिक परिदृश्य में अचानक ''महात्मा'' सूद के सामने आने को लेकर सवाल खड़ा किया। उन्होंने 2019 के आम चुनाव से पहले सामने आए सूद के एक स्टिंग ऑपरेशन का भी हवाला देते हुए कहा कि वह भाजपा नीत सरकार के कार्यों को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया खातों के जरिए विभिन्न प्लेटफॉर्म पर प्रचार के लिए तैयार हुए थे। 

टॅग्स :सोनू सूदउद्धव ठाकरेमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप