लाइव न्यूज़ :

मिजोरम के साथ तनाव के मुद्दे पर सोनोवाल ने अमित शाह को पत्र लिखा

By भाषा | Updated: November 2, 2020 22:14 IST

Open in App

गुवाहाटी, दो नवंबर असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने कछार जिले के एक व्यक्ति की पड़ोसी राज्य में हिरासत में मौत के बाद सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को मिजोरम के साथ तनाव के मुद्दे पर पत्र लिखा।

आधिकारिक बयान में कहा गया कि सोनोवाल ने इंताजुल लस्कर की मौत पर दुख व्यक्त किया है जिसका असम-मिजोरम सीमा पर कछार जिले के लैलापुर सीमा चौकी क्षेत्र से ‘‘शरारती तत्वों ने अपहरण’’ कर लिया था।

इसमें कहा गया कि मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की है।

बयान में कहा गया है, ‘‘असम-मिजोरम सीमा पर सिलसिलेवार विवाद के बाद मुख्यमंत्री सोनोवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को आज घटनाओं का ब्योरा भेजा।’’

इसमें हालांकि शाह को भेजे गए पत्र की विषयवस्तु का उल्लेख नहीं किया गया।

मिजोरम पुलिस ने हालांकि दावा किया है कि लस्कर जाना-पहचाना मादक पदार्थ तस्कर था जिसे रविवार शाम तब पकड़ा गया जब उसने मादक पदार्थ की एक खेप पहुंचाने के लिए सीमा पार की। बाद में एक स्वास्थ्य केंद्र में उसकी मौत हो गई।

दोनों राज्यों के बीच 17 अक्टूबर से तनाव चला आ रहा है जब शरारती तत्वों ने कथित तौर पर 18 अस्थायी झोंपड़ियों और तीन अर्ध शहरी आवास इकाइयों को नष्ट कर दिया। इसके बाद असम, मिजोरम और केंद्र सरकार के अधिकारियों के बीच कई दौर की बात हो चुकी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण