लाइव न्यूज़ :

सोनीपत : दोदवा गांव में आपसी रंजिश में किसान की गोलियों से भूनकर हत्या

By भाषा | Updated: August 6, 2021 21:46 IST

Open in App

सोनीपत, छह अगस्त हरियाणा के सोनीपत जिले के दोदवा गांव में आपसी रंजिश में एक किसान की गोलियों से भूनकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक किसान राजेंद्र के सीने, पेट और कंधे में करीब 14 गोलियां लगी हैं।

मृतक के भाई सोमबीर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मनप्रीत के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोमबीर ने बताया कि राजेंद्र खेत में काम करने के बाद बाइक से घर लौट रहा था तभी मनप्रीत ने जौली की तरफ जाने वाली सडक़ पर राजेंद्र पर हमला कर दिया। हमले में मनप्रीत के साथ उसका साथी भी था।

सोमबीर के मुताबिक करीब आठ महीने पहले राजेंद्र और मनप्रीत के बड़े भाई के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इस बीच पुलिस ने मनप्रीत की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की हैं।

सोमबीर के मुताबिक मनप्रीत ने 27 फरवरी को भी राजेंद्र की हत्या कोशिश की थी जिसमें से एक गोली उसकी बाहं पर लगी थी। इस मामले की शिकायत दर्ज कराई गई थी और तब से वह फरार चल रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो