लाइव न्यूज़ :

सोनिया गांधी का पेट में संक्रमण, सर गांगाराम अस्पताल में चल रहा इलाज, अधिकारियों ने कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 4, 2020 18:42 IST

सर गंगाराम अस्पताल के अध्यक्ष (प्रबंधन बोर्ड) डॉ. डी एस राणा ने सोमवार को एक मेडिकल बुलेटिन में कहा, ‘‘उन्हें (सोनिया) रविवार शाम सात बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी चिकित्सा जांच की गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोनिया को जब अस्पताल में भर्ती कराया गया तो उनके साथ उनके पुत्र राहुल गांधी और पुत्री प्रियंका गांधी वाड्रा मौजूद थीं। उनके पेट में संक्रमण है और इसी का इलाज चल रहा है।

राष्ट्रीय राजधानी स्थित सर गांगाराम अस्पताल में रविवार को भर्ती कराई गईं कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी का पेट में संक्रमण का इलाज चल रहा है।

अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सोनिया को जब अस्पताल में भर्ती कराया गया तो उनके साथ उनके पुत्र राहुल गांधी और पुत्री प्रियंका गांधी वाड्रा मौजूद थीं। सर गंगाराम अस्पताल के अध्यक्ष (प्रबंधन बोर्ड) डॉ. डी एस राणा ने सोमवार को एक मेडिकल बुलेटिन में कहा, ‘‘उन्हें (सोनिया) रविवार शाम सात बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी चिकित्सा जांच की गई हैं।

उनके पेट में संक्रमण है और इसी का इलाज चल रहा है।’’ सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है। कांग्रेस प्रमुख शनिवार को बजट पेश होने के दौरान संसद में उपस्थित नहीं थीं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री बी जनार्दन पुजारी ने मंगलवार को कुडरोली के भगवान गो कर्ण नाथ मंदिर और उल्लाल की दरगाह पर जाकर पार्टी अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के स्वास्थ्य के लिये विशेष प्रार्थना की। कुछ महीनों से अस्वस्थ्य चल रहे पुजारी ने कुडरोली मंदिर में पत्रकारों से कहा कि कि गांधी परिवार काफी लंबे समय से मंदिर में दर्शन के लिये आता रहा है।

सोनिया गांधी ने 2012 में मंदिर के शताब्दी कार्यक्रमों का शुभारंभ किया था। पुजारी ने कहा कि उन्होंने सोनिया गांधी के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना के साथ भगवान की पूजा अर्चना की। इसके बाद पुजारी गांधी के लिये प्रार्थना करने उल्लाल दरगाह पहुंचे। सोनिया का दिल्ली में पेट में संक्रमण का इलाज चल रहा है।

टॅग्स :कांग्रेससोनिया गाँधीसंसद बजट सत्रराहुल गांधीप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप