लाइव न्यूज़ :

सोनिया गांधी का पीएम मोदी पर निशाना, कहा-लोगों को सिखायी जा रही है देशभक्ति की नई परिभाषा

By भाषा | Updated: April 6, 2019 17:52 IST

सोनिया गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा नीत सरकार देश में कानून का शासन कायम करने के अपने कर्तव्य पालन को तैयार नहीं है।

Open in App

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने शनिवार को मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों को देशभक्ति की एक नयी परिभाषा सिखायी जा रही है जबकि विविधता स्वीकार नहीं करने वालों को देशभक्त कहा जा रहा है। गांधी ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि वर्तमान सरकार असहमति को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है।

उन्होंने कहा कि जब अपनी आस्था पर कायम रहने वालों पर हमले होते हैं तो ये सरकार मुंह मोड़ लेती है। गांधी ने कहा, ‘‘आज हमें देशभक्ति की एक नयी परिभाषा सिखायी जा रही है जबकि विविधता स्वीकार नहीं करने वालों को देशभक्त कहा जा रहा है।’’ उन्होंने कहा कि देश की आत्मा को सुनियोजित साजिश के जरिये कुचला जा रहा है जो कि चिंता की बात है।

गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा नीत सरकार देश में कानून का शासन कायम करने के अपने कर्तव्य पालन को तैयार नहीं है। उन्होंने कांग्रेस के चुनावी वादे पर कहा कि यदि पार्टी सत्ता में आयी तो उनके क्रियान्वयन की निगरानी के लिए एक व्यवस्था विकसित की जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘हमने जो वादे किये हैं उन्हें लेकर मुझे कोई संदेह नहीं है। हमारी सरकार बनने के बाद उनके क्रियान्वयन की निगरानी के लिए एक व्यवस्था बनायी जाएगी।’’ 

टॅग्स :लोकसभा चुनावसोनिया गाँधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत