लाइव न्यूज़ :

भारत बचाओ रैली में सोनिया गांधी ने कहा- आज देश में अंधेर नगरी और चौपट राजा जैसा माहौल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 14, 2019 13:39 IST

कांग्रेस पार्टी की भारत बचाओ रैली में सोनिया गांधी ने कहा कि मोदी शाह का एक ही संकीर्ण एजेंडा है- लोगों को लड़वाओ और असली मुद्दों को छुपाओ। मोदी को सिर्फ सत्ता की फिक्र है।

Open in App
ठळक मुद्देकभी-कभी ऐसा वक्त आता है कि उसे इस पार या उस पार का फैसला लेना पड़ता है। आज वही वक्त आ गया है। देश को बचाना है तो हमें कठोर संघर्ष करना होगा।

कांग्रेस पार्टी की भारत बचाओ रैली में सोनिया गांधी ने कहा कि मोदी शाह का एक ही संकीर्ण एजेंडा है- लोगों को लड़वाओ और असली मुद्दों को छुपाओ। मोदी को सिर्फ सत्ता की फिक्र है। मोदी सरकार को अपनी आवाज बुलंद करके बताइए कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए हम कोई भी कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं।

कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष ने भारत बचाओ रैली में कहा, 'किसी भी व्यक्ति, समाज और देश की जिंदगी में कभी कभी ऐसा वक्त आता है कि उसे इस पार या उस पार का फैसला लेना पड़ता है। आज वही वक्त आ गया है। देश को बचाना है तो हमें कठोर संघर्ष करना होगा।'

सोनिया गांधी ने कहा, 'किसी भी व्यक्ति, समाज और देश की जिंदगी में कभी-कभी ऐसा वक्त आता है कि उसे इस पार या उस पार का फैसला लेना पड़ता है। आज वही वक्त आ गया है। देश को बचाना है तो हमें कठोर संघर्ष करना होगा।'

इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि मुझसे बीजेपी नेता माफी मांगने को कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं माफी नहीं मांगूंगा। मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं, राहुल गांधी है। गौरतलब है कि कांग्रेस सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी शनिवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘भारत बचाओ’ रैली आयोजित कर रही है। इस रैली का उद्देश्य भाजपा सरकार की “विभाजनकारी” नीतियों को उजागर करना है।

राहुल गांधी ने कहा, 'मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं है। मेरा नाम राहुल गांधी है। मैं सच्चाई बोलने के लिए कभी माफी नहीं मागूंगा। न कोई कांग्रेस वाला मांगेगा। माफी नरेंद्र मोदी को देश से मांगनी है, उनके असिस्टेंट अमित शाह को देश से माफी मांगनी है।'

अन्य नेताओं के भाषण की बड़ी बातें

- प्रियंका गांधी ने कहा कि आज हर बस स्टॉप..हर अखबार में दिखता है 'मोदी है तो मुमकिन है'। असलियत यह है कि बीजेपी है तो 100 रुपये किलो प्याज मुमकिन है। बीजेपी है तो 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी मुमकिन है। बीजेपी है तो 4 करोड़ नौकरियां नष्ट होना मुमकिन है।

- प्रियंका गांधी ने कहा कि देश के एक-एक नागरिक से मैं कहना चाहती हूं कि अगर आपको देश प्यारा है तो देश की आवाज बनो। अगर आज हम चुप रहेंगे तो हमारे देखते-देखते हमारा संविधान नष्ट हो जाएगा और हमारे देश का विभाजन शुरू हो जाएगा।

- पी चिदंबरम ने कहा 6 महीने में मोदी सरकार ने भारत की इकॉनमी को बर्बाद कर दिया है। फिर भी मंत्री पूरी तरह से क्लूलेस हैं। कल वित्त मंत्री ने कहा कि सब कुछ ठीक है, हम दुनिया में शीर्ष पर हैं। केवल एक चीज जो उन्होंने नहीं कही, वह है 'अच्छे दिन आने वाले हैं'।

टॅग्स :सोनिया गाँधीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत48 वर्षों तक कांग्रेस का मुख्यालय?, 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस, जानिए इतिहास?

भारतअब कैसी हैं सोनिया गांधी की तबीयत? अचानक सीने में दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में हुई भर्ती

भारतइजराइल-ईरान विवाद: सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर संसद में बहस की मांग की

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभाः कांग्रेस के इस फैसले से आखिर किसे फायदा मिलेगा?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?