लाइव न्यूज़ :

CBSE की 10वीं की परीक्षा में आए आपत्तिजनक पैसेज के लिए सोनिया गांधी ने संसद में कहा -माफी मांगे शिक्षा मंत्रालय

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 13, 2021 14:18 IST

सोमवार को संसद के पटल पर सोनिया गांधी ने सीबीएसई की 10वीं कक्षा की परीक्षा में आए आपत्तिजनक पैसेज पर सवाल उठाया था। इस पैसेज में लिखा था कि 'महिलाओं को स्वतंत्रता, सामाजिक और पारिवारिक समस्याओं की वजह से मिल रही है।'

Open in App
ठळक मुद्देसोनिया गांधी ने की कड़ी निंदा, शिक्षा मंत्रालय से कहा- माफी मांगेसोनिया गांधी ने आपत्तिजनक पैसेज को तुरंत हटानी की मांग की

नई दिल्ली: संसद में कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सीबीएसई की दसवीं की परीक्षा में आए आपत्तिजनक पैसे को लेकर सीबीएसई और शिक्षा मंत्रालय पर जमकर निशाना साधा।  सोनिया गांधी ने इस पर CBSE और शिक्षा मंत्रालय से माफी मांगने के लिए भी कहा। 

क्या था आपत्तिजनक पैसेज में?

सोमवार को संसद के पटल पर सोनिया गांधी ने सीबीएसई की 10वीं कक्षा की परीक्षा में आए आपत्तिजनक पैसेज पर सवाल उठाया। इस पैसेज में लिखा था कि 'महिलाओं को स्वतंत्रता, सामाजिक और पारिवारिक समस्याओं की वजह से मिल रही है।' पैसेज में यह भी लिखा गया है कि 'पत्नियों ने अपने पति की बात माननी बंद कर दी है और यही मुख्य कारण है कि बच्चे और नौकर अनुशासित हैं।' 

सोनिया गांधी ने की कड़ी निंदा

इस पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष ने कहा कि यह शिक्षा के खराब मानकों को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि इस पैसेज में बेहद आपत्तिजनक बातें लिखी हैं, जिसका कोई औचित्य नहीं बनता है। सोनिया गांधी ने कहा कि इसकी कड़ी निंदा होनी चाहिए। सोनिया गांधी ने कहा, 'मैं बच्चों, अभिभावकों, शिक्षकों और शिक्षाविदों की चिंता सबके सामने रख रही हूं और इस तरह के महिला विरोधी कॉन्टेंट पर कड़ी आपत्ति दर्ज करती हूं। सोनिया गांधी ने इसे प्रगतिशील समाज के नियमों के विरूद्ध बताया।

कांग्रेस ने किया वॉक आउट

सोनिया गांधी ने आपत्तिजनक सामग्री को तुरंत हटाने को कहा। इसके साथ ही सीबीएसई बोर्ड और शिक्षा मंत्रालय से इस पर माफी मांगने के लिए कहा। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि, संसद में सोनिया गांधी के बयान पर सत्ता पक्ष की ओर से किसी तरह की जवाब नहीं दिया गया है। सरकार के उदासीन रवैये के विरोध में हमने आज संसद में सभी समान विचारधारा वाले दलों के साथ वॉकआउट किया। 

टॅग्स :सोनिया गाँधीसीबीएसईशिक्षा मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत48 वर्षों तक कांग्रेस का मुख्यालय?, 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस, जानिए इतिहास?

भारतअब कैसी हैं सोनिया गांधी की तबीयत? अचानक सीने में दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में हुई भर्ती

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?