लाइव न्यूज़ :

'मुझे सोनिया गांधी ने बनाया है': मल्लिकार्जुन खड़गे का जगदीप धनखड़ को तीखा जवाब, दोनों के बीच हुई नोकझोंक, देखें वीडियो

By रुस्तम राणा | Updated: July 2, 2024 16:18 IST

उपराष्ट्रपति को जवाब देते हुए खड़गे ने सोनिया गांधी की ओर इशारा करते हुए कहा, "जिसने मुझे बनाया, वह यहां बैठी हैं। कोई जयराम रमेश मुझे नहीं बना सकता।"

Open in App
ठळक मुद्देकार्यवाही के दौरान, जब कांग्रेस के जयराम रमेश कुछ कहने के लिए खड़े हुए, तो धनखड़ ने उन पर निशाना साधाधनखड़ ने कहा, आप इतने बुद्धिमान, इतने प्रतिभाशाली, इतने प्रतिभावान हैं कि आपको तुरंत आकर खड़गे की जगह सीट ले लेनी चाहिएउपराष्ट्रपति को जवाब देते हुए खड़गे ने सोनिया गांधी की ओर इशारा करते हुए कहा, जिसने मुझे बनाया, वह यहां बैठी हैं

नई दिल्ली: राज्यसभा में मंगलवार को सभापति जगदीप धनखड़ और विपक्ष के नेता (एलओपी) मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच तीखीनोंझक देने को मिली। दरअसल, कार्यवाही के दौरान, जब कांग्रेस के जयराम रमेश कुछ कहने के लिए खड़े हुए, तो धनखड़ ने उन पर निशाना साधा। धनखड़ ने कहा, "आप इतने बुद्धिमान, इतने प्रतिभाशाली, इतने प्रतिभावान हैं कि आपको तुरंत आकर खड़गे की जगह सीट ले लेनी चाहिए। कुल मिलाकर आप उनका काम कर रहे हैं और उनका (खड़गे का) अपमान कर रहे हैं।"

उपराष्ट्रपति को जवाब देते हुए खड़गे ने सोनिया गांधी की ओर इशारा करते हुए कहा, "जिसने मुझे बनाया, वह यहां बैठी हैं। कोई जयराम रमेश मुझे नहीं बना सकता।" खड़गे ने कहा, "आपके दिमाग में अभी भी वर्ण व्यवस्था है। इसलिए आप रमेश को बहुत बुद्धिमान और मुझे मूर्ख कह रहे हैं।" 

वर्ण व्यवस्था समाज को चार वर्णों (ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र) में बांटती है। पिछले हफ्ते धनखड़ ने विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के दौरान खड़गे के सदन के वेल में जाने पर दुख जताते हुए कहा था कि यह पहली बार है कि विपक्ष के नेता के पद पर बैठे किसी व्यक्ति ने इस तरह का आचरण किया है।

हालांकि, सोमवार को दोनों नेताओं के बीच कई बार हल्की-फुल्की बातचीत हुई। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस के दौरान जब खड़गे बोलने के लिए उठे तो उन्होंने कहा कि घुटने में दर्द के कारण वे लंबे समय तक खड़े नहीं रह पाएंगे। धनखड़ ने तुरंत जवाब दिया, "आप बैठकर (सदन को) संबोधित कर सकते हैं।"

इस पर खड़गे ने कहा कि बैठकर भाषण देने से उतना प्रभाव नहीं पड़ता जितना खड़े होकर भाषण देने से पड़ता है। राज्यसभा के सभापति ने इस पर सहमति जताई और हंसते हुए कहा कि बैठकर भाषण देने से कोई "जज्बा" नहीं होता।

टॅग्स :मल्लिकार्जुन खड़गेजगदीप धनखड़राज्य सभासोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव