लाइव न्यूज़ :

सोनिया गांधी का आदेश, विधानसभा चुनाव में हार को लेकर 5 राज्यों के कांग्रेस प्रमुख दें अपना इस्तीफा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 15, 2022 20:55 IST

मंगलवार को कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने बताया, "कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के पीसीसी अध्यक्षों से कहा है कि वे पीसीसी के पुनर्गठन की सुविधा के लिए अपना इस्तीफा दें।"

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड और गोवा के पीसीसी अध्यक्ष दे चुके हैं अपना इस्तीफा पांचों राज्यों में प्रदेश कांग्रेस कमेटी का होगा पुनर्गठन

नई दिल्ली: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुखों से कहा कि वे प्रदेश कांग्रेस समितियों के पुनर्गठन के लिए अपना इस्तीफा दें। सोनिया गांधी के इस आदेश के बाद उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अपना त्यागपत्र भी दे दिया। 

मंगलवार शाम को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने बताया, "कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के पीसीसी अध्यक्षों से कहा है कि वे पीसीसी के पुनर्गठन की सुविधा के लिए अपना इस्तीफा दें।"

हाल ही में संपन्न हुए पांच राज्यों के चुनाव में कांग्रेस को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। पंजाब में जहां पार्टी की सरकार थी वहां भी पार्टी को महज 18 सीटें मिली हैं। 117 विधानसभा सीटों वाले इस राज्य में पार्टी के सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को भी हार का सामना करना पड़ा। 

वहीं उत्तर प्रदेश में भी पार्टी का वजूद खतरे में दिखाई दिया। यहां की 403 विधानसभा सीटों में से पार्टी को महज 2 सीटों में विजय मिली है। यूपी में अजय कुमार लल्लू पीसीसी के प्रमुख हैं। वहीं उत्तराखंड में 70 सीटों में से कांग्रेस को 19 सीटों में जीत हासिल हुई है। मंगलवार को ही उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउट पर अपना इस्तीफा दिया। 

इसी प्रकार मणिपुर में कांग्रेस को महज 5 सीटों में जीत मिली है। 60 विधानसभा सीटों वाले मणिपुर में नमेईरकपैम लोकेन सिंह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद पर हैं। गोवा में गिरीश चोडनकर पीसीसी अध्यक्ष थे, जिन्होंने गोवा में कांग्रेस की हार के बाद अपने पद से भी इस्तीफा दे दिया है। पार्टी यहां 11 सीटों में विजय हुई थी।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022सोनिया गाँधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील