लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार से मिलने तिहाड़ जेल पहुंचीं सोनिया गांधी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 23, 2019 09:31 IST

आयकर विभाग ने आरोपी शिवकुमार और उनके कथित सहयोगी एस के शर्मा पर आरोप लगाया है कि ये नियमित तौर पर तीन अन्य आरोपियों की मदद से ‘हवाला’ के जरिए बड़ी मात्रा में बिना हिसाब वाली नकदी भेजने में लिप्त थे।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता डीके शिवकुमार पर पिछले साल सितंबर में मनी लॉड्रिंग का मामला दर्ज किया गया था।शिवकुमार पर कर चोरी और हवाला के जरिये करोड़ों रुपये के लेन-देन का आरोप है।

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार से मिलने तिहाड़ जेल पहुंची। डीके शिवकुमार मनी लॉड्रिंग केस में तिहाड़ जेल में बंद हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पिछले साल सितंबर में शिवकुमार के खिलाफ धनशोधन का मामला दर्ज दिया था। इसके अलावा नई दिल्ली में कर्नाटक भवन में काम करने वाले हनुमनथैया और अन्य के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया था। 

यह मामला आयकर विभाग की ओर से बेंगलुरू की एक विशेष अदालत में इन लोगों के खिलाफ पिछले साल दायर किए गए आरोप पत्र पर आधारित है। इन लोगों पर कथित कर चोरी और ‘हवाला’ के जरिये करोड़ों रुपये के लेन-देन का आरोप है। आयकर विभाग ने आरोपी शिवकुमार और उनके कथित सहयोगी एस के शर्मा पर आरोप लगाया है कि ये नियमित तौर पर तीन अन्य आरोपियों की मदद से ‘हवाला’ के जरिए बड़ी मात्रा में बिना हिसाब वाली नकदी भेजने में लिप्त थे।सोनिया गांधी इससे पहले पी चिदंबरम से मुलाकात करने भी तिहाड़ जेल पहुंची थी। पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम आईएनएक्स मीडिया घोटाले मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। कांग्रेस ने आईएनक्स मीडिया मामले में पी चिदंबरम की गिरफ्तारी को लेकर दावा किया कि यह मामला नरेंद्र मोदी सरकार की साजिश है।

टॅग्स :सोनिया गाँधीकांग्रेसकर्नाटकमनी लॉऩ्ड्रिंग मामला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप