लाइव न्यूज़ :

सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी 'भारत जोड़ो' यात्रा में राहुल गांधी को सपोर्ट करने के लिए जाएंगी कर्नाटक

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 23, 2022 22:11 IST

'भारत जोड़ो' यात्रा में लगे राहुल गांधी की हौसला अफजाई करने के लिए सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी कर्नाटक की यात्रा करने वाली हैं। बताया जा रहा है कि आगामी 30 सितंबर को राहुल गांधी 'भारत जोड़ो' यात्रा के क्रम में कर्नाटक पहुंचेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसोनिया गांधी और प्रियंका गांधी करेंगी कर्नाटक यात्रा, देंगी राहुल गांधी को भारत जोड़ो' अभियान में सपोर्टकांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में पार्टी नेताओं के साथ की बैठकडीके शिवकुमार ने कहा कि 'भारत जोड़ो' यात्रा भारतीय राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी

बेंगलुरु: कांग्रेस द्वारा मोदी सरकार के खिलाफ चलाये जा रहे 'भारत जोड़ो' अभियान की अगुवाई कर रहे राहुल गांधी को जल्द ही पार्टी की कार्यकारी प्रमुख सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी का साथ मिलने वाला है। जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी की हौसला अफजाई करने के लिए सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी कर्नाटक की यात्रा करने वाली हैं। बताया जा रहा है कि आगामी 30 सितंबर को राहुल गांधी 'भारत जोड़ो' यात्रा के क्रम में कर्नाटक पहुंचेंगे।

सोनिया और प्रियंका के दौरे के संबंध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल और पार्टी के कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने राज्य कांग्रेस प्रमुख शिवकुमार सहित कई नेताओं ने समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद वेणुगोपाल ने कहा, "कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी किसी दिन 'भारत जोड़ो' यात्रा में शामिल हो सकती हैं। वहीं प्रियंका गांधी भी अलग से राहुल गांधी के साथ इस अभियान में शामिल होंगी।"

जानकारी के मुताबिक 'भारत जोड़ो' यात्रा आने वाली 30 सितंबर को सुबह 9 बजे कर्नाटक के गुंडलुपेट में शुरू होगा। इस संबंध में डीके शिवकुमार ने कहा कि नंजनगुड तालुक के बदनवालु में भी राहुल गांधी का एक कार्यक्रम होगा।

कांग्रेस के भावी अध्यक्ष के तौर पर उठ रही राहुल गांधी की ताजपोशी की मांग पर शिवकुमार ने कहा, "अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद के चुनाव की दिशा में प्रयासरत है। हम सभी राहुल गांधी के लिए प्रतिबद्ध हैं, उन्हें पार्टी का नेतृत्व करना चाहिए, लेकिन हम सभी ने यह फैसला उनके पर छोड़ दिया है।"

उन्होंने यह भी कहा, "पिछले दस वर्षों से भाजपा और संघ परिवार का केवल एक ही मकसद है कि वो किसी तरह से राहुल गांधी की छवि खराब करना चाहते हैं, लेकिन अब लोग भी महसूस कर रहे हैं कि राहुल गांधी कौन हैं। 'भारत जोड़ो' यात्रा न केवल कांग्रेस बल्कि भारतीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित होगी।"

टॅग्स :सोनिया गाँधीराहुल गांधीप्रियंका गांधीKC VenugopalRandeep Singh SurjewalaDK Shivakumar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील