लाइव न्यूज़ :

सोनिया गांधी ने 5 राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों से मांगे इस्तीफे, पार्टी में हमलों का सिलसिला जारी

By शीलेष शर्मा | Updated: March 15, 2022 21:37 IST

सोनिया ने पांचों राज्यों के प्रभारियों, प्रदेश अध्यक्षों को तत्काल अपने अपने पदों से इस्तीफा देने को कहा है। इससे पहले आज प्रियंका द्वारा बुलाई गयी बैठक में जमकर हमलों का सिलसिला जारी रहा। 

Open in App
ठळक मुद्देसुनील जाखड़ ने लोकमत से बात करते हुए राहुल गांधी का बिना नाम लिये हमला किया कपिल सिब्बल ने तो सीधे सीधे राहुल गांधी के नेतृत्व को ही जिम्मेदार ठहराया

नई दिल्ली: कांग्रेस में चुनावी पराजय के बाद हुई मैराथन बैठक के बावजूद कांग्रेस नेतृत्व के फैसलों पर हमलों का सिलसिला जारी है। इन हमलों को देखते हुए सोनिया ने पांचों राज्यों के प्रभारियों, प्रदेश अध्यक्षों को तत्काल अपने अपने पदों से इस्तीफा देने को कहा है। इससे पहले आज प्रियंका द्वारा बुलाई गयी बैठक में जमकर हमलों का सिलसिला जारी रहा। 

उत्तर प्रदेश में जिस तरह कांग्रेस हारी उसे लेकर आज प्रदेश के पार्टी अध्यक्ष 65ताओं ने सवाल उठाये। इसी तरह पंजाब में सुनील जाखड़ ने लोकमत से बात करते हुए राहुल गांधी का बिना नाम लिये हमला किया और कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी तथा नवजोत सिद्धू पर नेतृत्व ने जो दांव लगाया।

पार्टी की पराजय उसी का नतीजा है। जाखड़ यहीं नहीं रुके उन्होंने रविवार को कार्यसमिति की बैठक में हुई चर्चा पर भी तीखा व्यंग्य कसा। अंबिका सोनी जैसे नेताओं को चापलूस बताते हुए कहा कि चापलूसों ने नेतृत्व को वास्तविकता से रूबरू नहीं होने दिया और गलत फैसले कराए। कपिल सिब्बल ने तो सीधे सीधे राहुल गांधी के नेतृत्व को ही जिम्मेदार ठहराया और नेतृत्व में बदलाव की फिर मांग उठाई। 

इधर हरीश रावत ने उत्तराखंड के प्रभारी और राहुल के सिपहसालार देवेंद्र यादव को घेरा, उन्होंने दुखी हो कर कहा कि उन पर टिकिट बेचने का जो आरोप लग रहा है उसे देखते हुए नेतृत्व को तत्काल उनको पार्टी से बाहर कर देना चाहिए। दरअसल देवेंद्र यादव ने चुनाव के पहले से ही प्रदेश में रावत के खिलाफ मोर्चा खोल कर उनको हाशिये पर खड़ा करने की कोशिश की थी जिससे रावत ने संन्यास लेने की बात कही थी। 

टॅग्स :सोनिया गाँधीकांग्रेसविधानसभा चुनाव 2022
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी