लाइव न्यूज़ :

रायबरेली पहुंचीं सोनिया-प्रियंका, हजारों कार्यकर्ताओं को रात्रिभोज पर बुलाया

By भाषा | Updated: June 12, 2019 17:01 IST

Open in App

यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनकी बेटी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जनता को धन्यवाद देने बुधवार को यहां पहुंचे। लोकसभा चुनाव में विजयी होने के बाद सोनिया की यहां की यह पहली यात्रा है। उनकी पड़ोस के संसदीय क्षेत्र अमेठी जाने की उम्मीद नहीं है, जहां से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लोकसभा चुनाव हार गये हैं। कांग्रेस प्रवक्ता लाल आश किरण प्रताप सिंह ने बताया कि फुरसतगंज से सोनिया और प्रियंका का काफिला भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुँचा ।

उन्होंने बताया कि वहां प्रियंका अपने क्षेत्र के पार्टी जिलाध्यक्षों के साथ आज बुधवार को समीक्षा बैठक करेंगी । सिंह ने बताया कि शाम को रायबरेली लोकसभा क्षेत्र की जनता के लिए आभार समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें करीब 2500 कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है । रात्रि भोज भी होगा ।

पार्टी के एक नेता ने बताया कि फिलहाल प्रियंका और सोनिया के अमेठी जाने की संभावना नहीं है। रायबरेली सीट पर जीत के बाद सोनिया ने अपने संसदीय क्षेत्र की जनता को भावुक खत लिखा था, जिसमें उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सपा, बसपा और स्वाभिमान दल को भी अपनी जीत में योगदान के लिए धन्यवाद दिया।

रायबरेली की जनता को लिखे खत में सोनिया ने कहा, ''आपने एक बार फिर मुझमें विश्‍वास जताया, इसके लिए मैं सच्‍चे मन से आभारी हूं...आप मेरा परिवार हैं, आपसे मुझे जो संबल और हौंसला मिलता रहा है, वही मेरी असली धरोहर है। मैंने इस वृहद परिवार का हर तरह से ख्‍याल रखने का हमेशा प्रयास किया है...आगे भी इसमें कमी नहीं आने दूंगी ।''

सोनिया ने अपने पत्र में देश के 'बुनियादी मूल्‍यों की रक्षा के लिए अपना सर्वस्‍व कुर्बान कर देने की बात भी कही। उन्‍होंने लिखा, ''आने वाले दिन और मुश्किल भरे हैं, लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि आपके समर्थन और विश्‍वास की ताकत से कांग्रेस हर चुनौती को पार कर लेगी।'' उन्‍होंने लिखा, ''लड़ाई कितनी ही लंबी हो, मैं आपको वचन देती हूं कि देश के बुनियादी मूल्‍यों की रक्षा के लिए, कांग्रेस के पूर्वजों की परंपरा का पालन करते हुए मैं भी अपना सर्वस्‍व कुर्बान करने में कभी पीछे नहीं हटूंगी।''

टॅग्स :सोनिया गाँधीप्रियंका गांधीरायबरेलीअमेठीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील