लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी ने सीएम योगी के सोनभद्र दौरे पर कसा तंज, कहा- फर्ज पहचानना अच्छी बात है

By भाषा | Updated: July 21, 2019 19:19 IST

Open in App

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाल में सामूहिक हत्याकांड के गवाह बने सोनभद्र के दौरे पर तंज करते हुए इसे देर आये दुरुस्त आये करार दिया।

प्रियंका ने सोनभद्र में बुधवार को हुए गोलीकांड में 10 लोगों की मौत के बाद पीड़ित परिवार से मुलाकात करने गये मुख्यमंत्री पर तंज करते हुए एक ट्वीट में कहा ''उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री के सोनभद्र जाने का मैं स्वागत करती हूं। देर से ही सही, पीड़ितों के साथ खड़ा होना सरकार का फर्ज है। अपना फर्ज पहचानना अच्छी बात है।''

उन्होंने कहा ''उम्भा को लम्बे समय से न्याय की प्रतीक्षा है। अपेक्षा है कि पीड़ितों को न्याय मिलेगा और उनकी पांच मांगों को माना जाएगा।'' कांग्रेस महासचिव ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ''उम्भा गांव के पीड़ितों की आवाज का जब कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं, न्यायपसंद लोगों ने साथ दिया तब उत्तर प्रदेश सरकार को भी लगा कि कोई गम्भीर घटना घटी है।''

उन्होंने कहा, ''आज जो घोषणाएं की गयी हैं, उन पर जल्द अमल हो। आदिवासियों को जमीन का मालिकाना हक मिले और सबसे जरूरी, गांव के लोगों को पूरी सुरक्षा मिले।'' 

 

टॅग्स :प्रियंका गांधीयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर