लाइव न्यूज़ :

गोवा में होगा सोनाली फोगाट का पोस्टमार्टम, परिवार को साजिश का शक

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 23, 2022 16:33 IST

भाजपा नेता और अभिनेत्री सोनाली फोगाट का दिल का दौरा पड़ने से गोवा में निधन हो गया। फोगाट का पोस्टमार्टम गोवा में ही किया जाएगा। इस बीच उनके परिवार ने सोनाली फोगाट के खिलाफ किसी साजिश का शक जताया है।

Open in App
ठळक मुद्देसोनाली फोगाट ने शूटिंग के लिए गोवा गई थीं।सोनाली फोगाट का पोस्टमार्टम गोवा में किया जाएगा।सोनाली फोगाट के परिवार ने उनके खिलाफ किसी साजिश का शक जताया है।

पणजी: दिल का दौरा पड़ने से हरियाणा के हिसार जिले से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता और अभिनेत्री सोनाली फोगाट का गोवा में निधन हो गया। अपने कुछ कर्मचारियों के साथ 42 वर्षीय सोनाली गोवा के दौरे पर थीं। वहीं, इस बीच सोनाली फोगाट का पोस्टमार्टम गोवा मेडिकल कॉलेज, बम्बोलिम, पंजिम में एक मेडिकल बोर्ड द्वारा किया जाएगा। उन्हें अंजना बीच से अस्पताल लाया गया जहां वह रह रही थी।

सोनाली फोगाट ने अपने परिवार से कहा था कि वह शूटिंग के लिए गोवा जा रही हैं और 27-28 अगस्त तक वापस आ जाएंगी। पुलिस उपाधीक्षक (मापुसा) जीवबा दलवी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि जांच जारी है और पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों का एक पैनल बनाया जाएगा। इस बीच फोगाट के परिवार ने आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी मौत से एक दिन पहले दावा किया था कि "कुछ गड़बड़ है"।

मीडिया से बात करते हुए उनकी बहन ने कहा कि सोनाली फोगाट ने अपनी मां से उनकी तबीयत खराब होने की शिकायत की थी। उनकी बहन ने ये भी कहा कि अभिनेत्री ने अपने खिलाफ किसी तरह की साजिश का आरोप लगाया था। अभिनेत्री ने टीवी शो और फिल्मों में अभिनय किया और उन्हें बिग बॉस सीजन 14 में वाइल्डकार्ड एंट्री के रूप में देखा गया, जहां उन्होंने बड़े पैमाने पर लोकप्रियता हासिल की।

सोनाली फोगाट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी। उन्होंने सोमवार देर रात को एक इंस्टाग्राम रील पोस्ट की थी, जिसमें वो काफी खुश और स्वस्थ्य में नजर आ रही थी। बता दें कि सोनाली फोगाट के पति का कुछ साल पहले निधन हो गया था। अब सोनाली फोगाट के परिवार में उनके माता-पिता, एक भाई और बेटी यशोधरा फोगट हैं।

टॅग्स :सोनाली फोगाटगोवाBharatiya Janata PartyBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?