लाइव न्यूज़ :

KBC में सोनाक्षी नहीं दे पाईं थी जवाब: यूपी के मंत्री ने लगाई क्लास, कहा- देवताओं का ज्ञान नहीं

By स्वाति सिंह | Updated: September 24, 2019 20:21 IST

केबीसी के एक एपिसोड में सोनाक्षी सिन्हा रामायण के एक सवाल में फंस गई। जिसको लेकर यूपी के मंत्री ने उन्हें मनी एनिमल बताया है। 

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के मंत्री सुनील भराला ने सोनाक्षी सिन्हा को 'मनी एनिमल' बतायाKBC के शो में सोनाक्षी रामायण के एक सवाल में फंस गई।

सोनी टीवी के सबसे पॉपुलर शो 'केबीसी' में रामायण से पूछे सवाल का जवाब ना देकर बॉलीवुड अभिनेता  सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों सुर्ख़ियों में बनी हुई है। दरअसल, मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मंत्री सुनील भराला ने सोनाक्षी सिन्हा को 'मनी एनिमल' बताया है। 

हिंदुस्तान टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक सुनील भराला ने कहा 'आज के दौर में ये लोग सिर्फ पैसे के पीछे भागते हैं। वे सभी पैसा कमाने और उस पैसे को खुद पर खर्च करने की ही परवाह करते हैं। उन्हें इतिहास और देवताओं का कोई ज्ञान नहीं है। उनके पास सीखने का कोई समय नहीं है। इससे ज्यादा दुखद कुछ नहीं हो सकता है।' बता दें कि सुनील भराला श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष के रूप में मंत्री पद पर कार्यरत हैं। 

लोक गीत गायिका और पद्मश्री विजेता मालिनी अवस्ती ने भी सोनाक्षी सिन्हा के इस रिएक्शन पर चिंता जाताई थी। उन्होंने ट्वीट किया था 'कितने परिवारों में बच्चों को हमारे पूर्वजों की कथाएँ सुनाई जाती हैं? राम कृष्ण की कथाएं कहना सुनना जिस शिक्षित समाज में आज भी पुरातनपंथी होने का द्योतक हो,वहां सोनाक्षी सिन्हा जैसा उत्तर ही मिलेगा! अपने धर्म प्रतीकों संस्कृति के प्रति उपहास /उदासीनता में पली पीढ़ी का यह कटु सच है।'

बता दें कि केबीसी के एक एपिसोड में सोनाक्षी हॉटसीट पर राजस्थान के बाडमेर रुमा देवी की मदद के लिए बैठीं थी। इस दौरान सोनाक्षी रामायण के एक सवाल में फंस गई। सवाल था कि रामायण के अनुसार हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे। इसके ऑप्शन चार थे- सुग्रीव, लक्ष्मण, सीता और राम। इसके लिए सोनाक्षी ने एक लाइफ लाइन का इस्तेमाल करते हुए एक्सपर्ट एडवाइज का सहारा लिया। सोनाक्षी के रिएक्शन से ऑडियंस के साथ खुद अमिताभ भी ताज्जुब में थे। इसको लेकर उन्हीने सोशल मीडिया पर भी खूब ट्रोल किया गया था। 

टॅग्स :सोनाक्षी सिन्हाउत्तर प्रदेशकौन बनेगा करोड़पतिअमिताभ बच्चनरामायण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो