लाइव न्यूज़ :

संपत्ति विवाद में बेटे ने पिता की गोली मारकर की हत्या

By भाषा | Updated: July 25, 2021 11:14 IST

Open in App

मेरठ, 25 जुलाई उत्तर प्रदेश के मेरठ में बेटे ने पिता की गोली मार हत्या कर दी और शव कार में बंद करके फरार हो गया। पुलिस और फारेंसिक टीम ने कार का शीशा तोड़कर शव बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक का बड़े बेटे से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। ऐसा संदेह है कि इसी विवाद के चलते रोहित ने ही अपने पिता की गोली मारकर हत्या की। आरोपी फरार है और उसका मोबाइल भी बंद है।

पुलिस के अनुसार, कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के लाला मोहम्मदपुर रोड पर देर रात सड़क के किनारे खड़ी कार से शव बरामद किया गया। शव की शिनाख्त कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के नंगलाताशी निवासी सुखरमपाल (65) के रुप में की गई।

उन्होंने बताया कि सुखरमपाल अपनी पत्नी, बेटी और दामाद के साथ रहते थे और बेटा अलग रहता था। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर बताया कि रोहित को शक था कि माता-पिता बहन को संपत्ति दे देंगे। इस पर पिता-पुत्र में विवाद भी हुआ था। घटना के संबंध में देर रात मृतक की पत्नी ने बेटे और उसके दोस्त देवेंद्र के खिलाफ हत्या करने की तहरीर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर