लाइव न्यूज़ :

शिवसेना विधायक सरनाइक के पुत्र को पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय लाया गया

By भाषा | Updated: November 24, 2020 17:51 IST

Open in App

मुंबई, 24 नवंबर शिवसेना विधायक प्रताप सरनाइक के पुत्र विंहग को धनशोधन मामले में उनके पिता से संबंधित परिसरों पर छापेमारी के बाद पूछताछ के लिए मंगलवार को प्रतर्वन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय लाया गया।

धनशोधन का यह मामला सुरक्षा सेवा प्रदाता एक कंपनी तथा अन्य से संबंधित है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ईडी ने मंगलवार को मुंबई और ठाणे में सरनाइक से संबंधित विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की।

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि ईडी के अधिकारी सरनाइक के पुत्र को उनके आवास से ले गए और अपराह्न लगभग 3.15 बजे उन्हें लेकर दक्षिण मुंबई में बल्लार्ड एस्टेट स्थित ईडी दफ्तर पहुंचे।

सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी मुंबई और ठाणे में 10 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

सुबह के समय शुरू किए गए अभियान में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कर्मी ईडी अधिकारियों की मदद करते दिखे।

सरनाइक (56) ठाणे के ओवाला-मजीवाडा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह तब सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने पत्र लिखकर रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी के खिलाफ दर्ज आत्महत्या के लिए उकसाने के 2018 के एक मामले को फिर से खोलने की मांग की थी।

गोस्वामी इस समय जमानत पर हैं।

सरनाइक ने अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए महाराष्ट्र विधानसभा में एक सर्वसम्मत प्रस्ताव लाए जाने की भी मांग की थी।

शिवसेना सांसद संजय राउत ने छापेमारी को ‘‘राजनीतिक प्रतिशोध’’ की कार्रवाई करार दिया और कहा कि महाराष्ट्र सरकार या इसके नेता किसी के दबाव के सामने नहीं झुकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए