लाइव न्यूज़ :

गुड़गांव में सड़क दुर्घटना में आरएसएस नेता के बेटे, उसके मित्र की मौत

By भाषा | Updated: May 2, 2021 19:32 IST

Open in App

चंडीगढ़, दो मई राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नेता पवन जिंदल के छोटे बेटे और उसके एक मित्र की गुड़गांव में रविवार को हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी।

गुड़गांव के डीएलएफ फेज-2 थाने के सहायक उपनिरीक्षक प्रवीण ने बताया कि हरियाणा में आरएसएस के नेता पवन जिंदल के पुत्र गौरव जिंदल (35) और उनके मित्र सावन (37) बीएमडब्ल्यू कार से यात्रा कर रहे थे, जो आज तड़के दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।

उन्होंने फोन पर बताया, ‘‘कार में दो लोग गौरव जिंदल और सावन सवार थे। हम जांच कर रहे हैं कि दुर्घटना कैसे हुई, लेकिन कार खंभे से टकराने के बाद कई बार पलटी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी।’’

उन्होंने कहा कि दुर्घटना गोल्फ कोर्स रोड पर डीएलएफ फेज-2 रैपिड मेट्रो स्टेशन के मेट्रो अंडरपास के पास हुई।

दुर्घटना के तुरंत बाद पुलिस और दमकल विभाग के कर्मी वहां पहुंच गए।

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘गौरव जिंदल की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं सावन को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।’’

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्विटर के माध्यम से आरएसएस नेता पवन जिंदल के पुत्र की कार दुर्घटना में मौत पर शोक जताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए