लाइव न्यूज़ :

भाजपा विधायक के बेटे ने मुख्यमंत्री से भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की गुहार लगाई

By भाषा | Updated: March 19, 2021 19:28 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश), 19 मार्च प्रदेश में भाजपा नीत सरकार के चार साल पूरे होने पर उपलब्धियां गिनाने के लिए एक ओर जहां पार्टी द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर शाहजहांपुर जिले में भाजपा के एक विधायक के बेटे ने फेसबुक लाइव के जरिए प्रशासनिक तंत्र को भ्रष्ट बताते हुए मुख्यमंत्री से भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की गुहार लगाई गई है।

जिले के पुवायां क्षेत्र से भाजपा विधायक चेतराम वर्मा के बेटे नीरज वर्मा ने शुक्रवार को 12 मिनट के फेसबुक लाइव पर कहा, ‘‘हम मजबूर होकर लाइव आए हैं क्योंकि चार साल से मैं देख रहा हूं थानों तथा तहसीलों में लेखपाल से लेकर उप जिलाधिकारी तक बिना पैसे लिए कोई काम नहीं करते हैं।’’

उन्होंने कहा कि इसी तरह थानों में इंस्पेक्टर भी खुलेआम घूस ले रहे हैं ‘‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज चाहें तो खुफिया जांच करा लें, हर जगह पर पैसे लिए जा रहे हैं, यहां तक कि चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने पर भी लेखपाल 2,000 हजार रुपये घूस ले रहा है और जिले के बड़े अधिकारी सपा-बसपा की मानसिकता के तहत कार्य कर रहे हैं।’’

नीरज ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया, ''योगी आदित्यनाथ जी अधिकारी विधायकों की भी नहीं सुन रहे हैं। गरीब जनता के काम नहीं हो पा रहे हैं। हां हमारे पिताजी के 10 में से 5 काम होते हैं, ऐसे में मैं इस बदहाल सिस्टम से तंग आ गया हूं।''

उन्होंने मुख्यमंत्री को सलाह देते हुए कहा, ‘‘महाराज जी सरकार का एक साल वर्ष बचा है, अभी भी सभी वरिष्ठ मंत्री तथा स्वयं मुख्यमंत्री इस ओर ध्यान दें और अधिकारियों पर अंकुश लगाएं नहीं तो अनर्थ हो जाएगा।’’

भाजपा जिलाध्यक्ष हरि प्रकाश वर्मा ने फोन पर 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो अभी देखा नहीं है। हां जानकारी जरूर मिली है। वीडियो देखने के पश्चात अगर कुछ गलत है तो कार्यवाही जरूर की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो