लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल सरकार का फैसला, दिल्ली में कोरोना के 20 हॉट स्पॉट क्षेत्रों की हुई पहचान, इन क्षेत्रों में आने जाने पर होगी पूर्ण पाबंदी

By अनुराग आनंद | Updated: April 8, 2020 20:55 IST

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीषा सिसोदिया ने ये भी बताया कि दिल्ली के सदर क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद यहां खतरे की आशंका को देखते हुए, इस क्षेत्र को पूरी तरह से सील किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के जिन क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण की ज्यादा संभावना है, वहां लोगों की एंट्री व एग्जिट को रोका जाएगा। दिल्ली पुलिस को हॉट स्पॉट वाले क्षेत्र में परहेज बरतने के लिए कहा गया है।

नई दिल्ली: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बुधवार को कहा कि शहर के 20 हॉट स्पॉट क्षेत्रों की पहचान की गई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में  किसी को भी आने और यहां से किसी को भी बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी।

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीषा सिसोदिया ने ये भी बताया कि दिल्ली के सदर क्षेत्र में कोरोना के कुछ सकारात्मक मामले सामने आए हैं इसलिए इस क्षेत्र को सील कर दिया गया है। 

इसके अलावा, कोरोना वायरस (Covid-19) के लगातार बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने सभी लोगों के लिए घर से निकलते वक्त मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। इससे पहले ओडिशा, उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ के अलावा महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई महानगर क्षेत्र और पुणे महानगर क्षेत्र के किसी भी सरकारी कार्यालय में प्रवेश करते समय अनिवार्य रूप से मास्क पहनने का आदेश जारी किया था।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया, 'चेहरे के मास्क पहनने से कोरोना वायरस के प्रसार को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसलिए यह निर्णय लिया गया है कि किसी के भी घर से बाहर निकलने के लिए चेहरे के मास्क अनिवार्य होंगे। क्लॉथ मास्क भी योग्य होगा।'

अरविंद केजरीवाल ने अपने एक अन्य ट्वीट बताया कि सभी सरकारी विभागों से खर्चों पर रोक लगाने का भी निर्देश दिया गया है। उन्होंने लिखा, 'दिल्ली के सभी सरकारी विभागों को सैलेरी के अलावा सभी खर्च रोकने के निर्देश दिए गए हैं। कोरोना और लॉकडाउन सम्बन्धी खर्चों के अलावा कोई अन्य खर्च केवल वित्त विभाग  की अनुमति से ही किया जाएगा। रेवेन्यू की वर्तमान स्थिति को देखते हुए सरकार को अपने खर्चों में भारी कटौती करनी होगी।'

बता दें कि दिल्ली में कोरोना वायरस के 576 केस अब सामने आ चुके हैं, जबकि 9 लोग इस महामारी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं पूरे देश की बात करें तो संक्रमितों का आंकड़ा 5 हजार के पार चला गया है और 149 लोगों की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनादिल्लीअरविंद केजरीवालमनीष सिसोदियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए