लाइव न्यूज़ :

ग्रेटर नोएडा में दबंगों ने की बिरयानी विक्रेता की पिटाई, CM योगी ने कहा-"कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी"

By भाषा | Updated: December 16, 2019 09:55 IST

कथित तौर पर पीटे जाने और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सभी तीनों आरोपियों को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आ गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भेदभावपूर्ण व्यवहार की निंदा की और चेतावनी दी कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने सभी तीनों आरोपियों को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है।

ग्रेटर नोएडा में तीन दबंगों द्वारा एक बिरयानी विक्रेता को कथित तौर पर पीटे जाने और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सभी तीनों आरोपियों को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रणविजय सिंह ने बताया कि जब वीडियो की जांच की गई तो पता चला कि यह घटना शुक्रवार को थाना रबूपुरा क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे के पास खेड़ा अंडरपास के नजदीक हुई।

इसबीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भेदभावपूर्ण व्यवहार की निंदा की और चेतावनी दी कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दर्ज मामले के अनुसार यमुना एक्सप्रेसवे के खेड़ा अंडरपास के नजदीक वेज बिरयानी की रेहड़ी लगाने वाले लोकेश के साथ उसी के गांव के दबंग सोनू, आनंद और बीरम उर्फ बीजू ने शुक्रवार को बिरयानी खाने को लेकर मारपीट की तथा यमुना एक्सप्रेसवे के पास उसे बिरयानी का ठेला लगाने से मना किया।

दबंगों ने दलित युवक के साथ जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया। वहीं, गौतम बुद्ध नगर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने बताया कि सभी तीनों आरोपियों को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले, घटना को लेकर भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर ने ट्वीट कर अपने संगठन के स्थानीय सदस्यों से बिरयानी विक्रेता से मिलने और कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

इस पर जिला पुलिस ने चंद्रशेखर को सख्त चेतावनी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने जवाबी ट्वीट किया, ‘‘इस मामले में गिरफ्तारी जल्द होगी। माहौल खराब न करें। वीडियो में विक्रेता की पिटाई करते दिख रहे लोगों को गिरफ्तार करना पुलिस का काम है। माहौल बिगाड़ने की कोशिश में आपके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना भी पुलिस का दायित्व है।’’ 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथग्रेटर नोएडाउत्तर प्रदेशबिरयानीup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप