लाइव न्यूज़ :

संसद, विधानसभाओं के कामकाज पर शीर्ष न्यायालय की टिप्पणी को लेकर कुछ दलों ने चिंता प्रकट की

By भाषा | Updated: November 28, 2021 22:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 नवंबर संसद और विधानसभाओं के कामकाज तथा कानून बनाने के तरीकों पर उच्चतम न्यायालय की टिप्पणी पर चिंता प्रकट करते हुए कुछ नेताओं ने रविवार को राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू से कहा कि यह पीठासीन अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि नियमों का किसी तरह का उल्लंघन होने पर वे कार्रवाई करें। उन्होंने यह भी कहा कि अन्य संवैधानिक संस्थाओं को इस पर प्रतिकूल टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।

सोमवार से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र की पूर्व संध्या पर नायडू द्वारा अपने आवास पर बुलाई गई विभिन्न दलों के नेताओं की एक बैठक में यह मुद्दा उठा।

सूत्रों के मुताबिक, नेताओं ने कहा कि यह पीठासीन अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि यदि किसी सदस्य या दल द्वारा संसद या विधानसभा की कार्यवाही का उल्लंघन किया जाता है तो वह उपयुक्त कार्रवाई करे तथा संवैधानिक संस्थाओं को इस पर प्रतिकूल रूप से टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।

नायडू ने नेताओं को जवाब देते हुए कहा, ‘‘मैं आपकी चिंताएं समझ सकता हूं। लेकिन इस तरह की टिप्पणी को लगातार व्यवधान, अशिष्ट बर्ताव और नुकसान पहुंचाने वाले हिंसक कृत्यों द्वारा विधानमंडलों के कामकाज को प्रभावित किये जाने के संदर्भ में देखा जाना चाहिए। ’’

नायडू द्वारा बैठक में कही गई बात को एक सूत्र ने उद्धृत करते हुए कहा , ‘‘इसका सर्वश्रेष्ठ उपाय सदन की गरिमा व अनुशासन को कायम रखते हुए विधानमंडलों के उपयुक्त कामकाज को सुनश्चित करना है...। ’’

बैठक में मंत्रियों सहित विभिन्न दलों के नेता शरीक हुए। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने विधायी एजेंडा के बारे में बैठक को संबोधित किया, जबकि सदन में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य दलों के नेताओं ने शीतकालीन सत्र के दौरान उठाये जाने वाले मुद्दों को जिक्र किया।

कुछ नेताओं ने संसद के मॉनसून सत्र के दौरान लगतार व्यवधान से कार्यवाही का 70 प्रतिशत समय बर्बाद होने का भी जिक्र किया।

कई नेताओं ने सदन के सुचारू संचालन पर जोर दिया और शीतकालीन सत्र को उत्पादक बनाने की अपील की।

नायडू ने सरकार और विपक्ष से नियमित रूप से एक दूसरे से बात करने की अपील की, ताकि सदन का प्रभावी रूप से कामकाज सुनिश्चित हो सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए