लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के कुछ पदाधिकारी भाजपा में शामिल होकर ’डार्क साइड’ में चले गए हैंः शशि थरूर

By अनुभा जैन | Updated: April 10, 2023 17:17 IST

राहुल गांधी की अयोग्यता पर भाजपा की मार का एक दिलचस्प लाभ यह है कि उन्होंने उच्च स्तर की विपक्षी एकता का गठन किया है। यह बात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने रविवार को बेंगलुरु में मीडिया को संबोधित करते हुए कही।

Open in App
ठळक मुद्देथरूर ने अनिल एंटनी, सीआर केसवन और किरण कुमार रेड्डी के भाजपा में शामिल होने पर किया तंजकांग्रेस नेता ने कहा- बीजेपी द्वारा 'राहुल गांधी की अयोग्यता' ने उच्च स्तर की विपक्षी एकता का गठन किया

बेंगलुरु: बीजेपी द्वारा “राहुल गांधी की अयोग्यता“ दिखाने से जहां विभिन्न वर्गों से राजनीतिक समर्थन जुटा है वहीं जनता की सहानुभूति का भी निर्माण हुआ है। लगभग 6-7 मुख्यमंत्रियों ने राहुल की अयोग्यता पर कांग्रेस का समर्थन किया है। राहुल गांधी की अयोग्यता पर भाजपा की मार का एक दिलचस्प लाभ यह है कि उन्होंने उच्च स्तर की विपक्षी एकता का गठन किया है। यह बात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने रविवार को बेंगलुरु में मीडिया को संबोधित करते हुए कही। 

थरूर पार्टी के लिए प्रचार करने के लिए शहर में थे, जिसमें पार्टी के बयातारायणपुरा विधायक कृष्णा बायरे गौड़ा भी शामिल थे। थरूर ने  आगे कहा कि नई दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल; पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी; तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव; केरल के मुख्यमंत्री पिनारी विजयन और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इस मुद्दे पर पार्टी का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी हमारे लिए एक मजबूत विपक्षी एकता का पता लगाने के लिए अधिक उत्साहजनक और अनुकूल जमीन तैयार करती है, तो यह एक बड़ा कारक है।

थरूर ने निराशा के साथ कहा कि अनिल एंथोनी, सीआर केसवन और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी जैसे कांग्रेस पदाधिकारी भाजपा में शामिल हो गए हैं और ’अंधकारमय वातावरण और पक्ष’ की ओर चले गए हैं। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हर किसी के पास अपने विचार या यहां तक कि पार्टी को बदलने का अधिकार है लेकिन यह कुछ सिद्धांतों पर आधारित होना चाहिए। 

थरूर ने आगे कहा कि अन्य दलों से कांग्रेस में आने वाले राजनेताओं का मानना है कि हमारी पार्टी कर्नाटक राज्य में जीतने वाली पार्टी है, और कुछ नेता जो भाजपा में जा रहे हैं, उनका यह पूरी तरह से भ्रामक कदम है। चूंकि वे सेक्यूलर विचारधारा वाले लोग हैं, उन्हें ऐसी पार्टी में मजबूत जनाधार नहीं मिलेगा जो सांप्रदायिक एजेंडे के लिए प्रतिबद्ध हो।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा लोगों की आवश्यक जरूरतों को पूरा नहीं किया गया है और कांग्रेस पार्टी उन जरूरतों को पूरा करने के वादे के साथ पहले ही सामने आ चुकी है। उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले तक बेंगलुरु आईटी निवेश के लिए सबसे पसंदीदा स्थान था, लेकिन पिछले तीन-चार वर्षों में शहर में निवेश कम हो गया है। थरूर ने अपना विश्वास दिखाया कि पार्टी 10 मई को होने वाले चुनावों में बहुमत से जीतेगी।

टॅग्स :शशि थरूरराहुल गांधीकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप