लाइव न्यूज़ :

शरजील इमाम केस में दिल्ली, यूपी और असम सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस

By गुणातीत ओझा | Updated: May 26, 2020 14:26 IST

जामिया में दंगा भड़काने और देश विरोधी भाषण देने के आरोप में गिरफ्तार शरजील इमाम की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की। सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल ने अदालत से अपना जवाब दाखिल करने के लिए और समय मांगा है।

Open in App
ठळक मुद्देजामिया में दंगा भड़काने और देश विरोधी भाषण देने के आरोप में गिरफ्तार शरजील इमाम की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की।मामले की सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर न केवल दिल्ली बल्कि उत्तर प्रदेश और असम सरकार को भी नोटिस जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई एक हफ्ते बाद होगी।

नई दिल्ली। जामिया में दंगा भड़काने और देश विरोधी भाषण देने के आरोप में गिरफ्तार शरजील इमाम की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की। सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल ने अदालत से अपना जवाब दाखिल करने के लिए और समय मांगा है। मामले की सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर न केवल दिल्ली बल्कि उत्तर प्रदेश और असम सरकार को भी नोटिस जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई एक हफ्ते बाद होगी।

शरजील पर पिछले साल दिसंबर में दिल्ली के जामिया में दंगा भड़काने और देश विरोधी भाषण देने का आरोप है। याचिका में उसने अपने खिलाफ विभिन्न राज्यों में दर्ज एफआईआर को एक साथ टैग करने और एक ही जांच एजेंसी द्वारा जांच करने की अपील की है।अदालत में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने जवाब दाखिल करने के लिए और समय की मांग की। उन्होंने कहा कि आरोपी इमाम के खिलाफ विभिन्न राज्यों में मामले दर्ज हैं। मेहता का कहना है कि वह मामले से संबंधित जवाब कल तक दाखिल कर देंगे और शीर्ष अदालत का केवल दिल्ली सरकार को नोटिस जारी करना पर्याप्त नहीं है। सभी पार्टियों को नोटिस जारी करना चाहिए।

इसके बाद सर्वोच्च अदालत ने दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, असम सरकार और अन्य को नोटिस जारी किया है। शरजील ने अपने खिलाफ दर्ज मामलों को एक साथ टैग करने की याचिका दाखिल की है। अदालत ने दिल्ली सरकार को एक हफ्ते से ज्यादा का समय दिया है ताकि वह विस्तृत जवाब दाखिल कर सके। मामले की अगली सुनवाई एक हफ्ते बाद होगी। हालांकि अदालत ने कोई तिथि तय नहीं की है।

टॅग्स :शर्जील इमामसुप्रीम कोर्टदिल्ली हिंसा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारतकानून की भावना का भी ध्यान रखना जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?