लाइव न्यूज़ :

Nagpur: सोलर कंपनी में हुआ ब्लास्ट, एक की मौत 10 घायल

By फहीम ख़ान | Updated: September 4, 2025 11:44 IST

Nagpur: नागपुर में एक कंपनी में ब्लास्ट से हादसा हो गया है

Open in App

Nagpur: नागपुर स्थित सोलर एक्सप्लोसिव्स कंपनी के कारखाने में गुरुवार तड़के  अचानक भीषण विस्फोट हुआ. हादसे में एक की मौत हो गई, 10 मजदूर घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों को इलाज के लिए नागपुर के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

घायलों में कैलास वर्मा, मनीष वर्मा, सनी कुमार, अरुण कुमार, अतुल मडावी, सौरभ डोंगरे, तेजस बांधते, सुरज गुटके, अखिल बावणे और धर्मपाल मनोहर के नाम शामिल हैं.

बताया जाता है कि विस्फोट से पहले कारखाने में आग लग गई थी, जिससे कामगारों को बाहर निकलने का समय मिल गया और बड़ा हादसा टल गया. हालांकि, उड़ते मलबे की चपेट में आने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए.

हादसे में चंद्रपुर निवासी मयूर गणवीर की भी मौत हो गई. वह कंपनी परिसर की एक इमारत में मौजूद था. विस्फोट के दौरान उड़कर आई लोहे की सरिया उसके शरीर में धंस गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. शव का पोस्टमॉर्टम नागपुर के मेडिकल अस्पताल में किया जा रहा है.

सोलर एक्सप्लोसिव्स देश की निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी विस्फोटक निर्माण कंपनी मानी जाती है. हादसे के बाद से पूरे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

टॅग्स :नागपुरमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारतढोंगी बाबा से जब नेता मिलें, ‘करेला नीम चढ़ा’ हो जाता है !

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो