लाइव न्यूज़ :

आरएसएस मुख्यालय से मिट्टी को राम मंदिर भूमि पूजन के लिए भेजा गया अयोध्या, कोविड-19 के कारण बदलना पड़ा प्लान

By भाषा | Updated: July 24, 2020 17:13 IST

कोरोना वायरस के कारण आरएसएस ने राम मंदिर के भूमि पूजन को लेकर अपना प्लान बदल दिया है और अब मुख्यालय से मिट्टी को अयोध्या भेजा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देराम मंदिर के भूमि पूजन के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) मुख्यालय से मिट्टी को अयोध्या भेजा गया है।इससे पहले फैसला हुआ था कि धार्मिक स्थलों सहित देश के विभिन्न भागों की मिट्टी और पानी को संग्रहित किया जाएगा।हालांकि, कोविड-19 महामारी के कारण ऐसा नहीं हो पाया और प्लान बदलना पड़ा।

नागपुर। विहिप के एक पदाधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि पांच अगस्त को राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) मुख्यालय से मिट्टी को अयोध्या भेजा गया है। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के विदर्भ प्रांत प्रमुख गोविंद शिंदे ने पीटीआई-भाषा को बताया कि नागपुर के पास रामटेक में एक मंदिर की मिट्टी और पांच नदियों के संगम के पानी को भी आगामी समारोह के लिए भेजा गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘इससे पहले फैसला हुआ था कि धार्मिक स्थलों सहित देश के विभिन्न भागों की मिट्टी और पानी को संग्रहित किया जाएगा और मार्च में राम मंदिर के भूमि भूजन के लिए हजारों लोग जाते। हालांकि, कोविड-19 महामारी के कारण ऐसा नहीं हो पाया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब भूमि पूजन के लिए अचानक पांच अगस्त की तारीख तय की गई तो हम जहां जा सकते थे, वहां से मिट्टी और पानी एकत्रित कर उसे अयोध्या भेजने का फैसला किया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘विचार यही है कि हमें भी यह महसूस हो कि भूमि पूजन आयोजन में हमने हिस्सा लिया है।’’

विहिप के एक पदाधिकारी के मुताबिक गुरुवार को मिट्टी और पानी को कूरियर द्वारा अयोध्या भेज दिया गया है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के एक सदस्य ने बुधवार को बताया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच अगस्त को राम मंदिर के भूमि पूजन समारोह में शिरकत करेंगे।

टॅग्स :आरएसएसराम मंदिरनागपुरनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर