लाइव न्यूज़ :

Sohiong Assembly Seat 2023: यूडीपी उम्मीदवार थबाह ने जीत दर्ज की, नेशनल पीपुल्स पार्टी प्रत्याशी को 3422 वोट से हराया, भाजपा प्रत्याशी को 40 वोट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 13, 2023 13:59 IST

Sohiong Assembly Seat 2023: कांग्रेस के एस ओसबोर्न खरजाना को 1762 और बीजेपी के सेरेफ ई खरबुकी को मात्र 40 वोट मिले। 

Open in App
ठळक मुद्देसोहियोंग विधानसभा सीट पर हुए चुनाव के लिए मतगणना खत्म हो गया। मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे शुरू हुई थी।नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) को झटका लगा है।

Sohiong Assembly Seat 2023: मेघालय की सोहियोंग विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार सिंशर कुपर रॉय थबाह ने जीत हासिल की है। एनपीपी के समलिन मालनगियांग को 3422 वोट से हराया। थबाह को 16679 और मालनगियांग को 13257 वोट मिले।

कांग्रेस के एस ओसबोर्न खरजाना को 1762 और बीजेपी के सेरेफ ई खरबुकी को मात्र 40 वोट मिले। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) के उम्मीदवार सिन्शर कुपर रॉय लिंगदोह थबाह ने शनिवार को मेघालय में सोहियोंग विधानसभा सीट जीत ली। थबाह ने नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) उम्मीदवार को 3,422 मतों से हराया।

ह जानकारी एक निर्वाचन अधिकारी ने दी। इस सीट के लिए मतदान 10 मई को हुआ था, क्योंकि 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव से पहले यूडीपी उम्मीदवार एच डी आर लिंगदोह के निधन के कारण मतदान स्थगित कर दिया गया था। इस जीत के साथ, 60-सदस्यीय सदन में यूडीपी के सदस्यों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।

नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के 28 विधायक हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एफ. आर. खारकोंगोर ने बताया कि यूडीपी उम्मीदवार सिन्शर कुपर रॉय ने एनपीपी के समलिन मालनगियांग को 3,422 मतों के अंतर से हराया। उन्होंने बताया कि सिन्शर को 16,679 वोट मिले, जबकि समलिन को 13,257 वोट मिले।

सोहियोंग विधानसभा सीट पर हुए चुनाव के लिए मतगणना खत्म हो गया। मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे शुरू हुई थी। राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) के उम्मीदवार एच. डी. आर. लिंगदोह के निधन के कारण यह चुनाव हो रहा था। शेष सीट पर चुनाव 27 फरवरी को हुए थे, लेकिन इस सीट के लिए चुनाव स्थगित कर दिया गया था।

नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) को झटका लगा है। इस चुनाव में यूडीपी के सिन्शर लिंगदोह थबाह, एनपीपी के समलिन मालनगियांग, कांग्रेस के एस ओसबोर्न खरजाना, एचएसपीडीपी के सैंडोंडोर रैनथियांग, बीजेपी के सेरेफ ई खरबुकी और टीएमसी के स्टोडिंगस्टार थबाह समेत छह उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सोहियोंग में मतदान 10 मई को हुआ था, जिसमें 91.8 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इस क्षेत्र में 34,000 से अधिक मतदाता हैं। 

टॅग्स :चुनाव आयोगकर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023BJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी