लाइव न्यूज़ :

नई दिल्ली: जबरन धर्म-परिवर्तन के आरोप में गिरजाघर पर 400 लोगों द्वारा हमले और उसे खाली कराने के दावे का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने बताई सच्चाई

By भाषा | Updated: December 22, 2022 08:17 IST

आपको बता दें कि मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक व्यक्ति दावा करते हुए दिख रहा है कि बुराड़ी इलाके में स्थित एक गिरजाघर पर 400 लोगों ने हमला कर दिया है। आरोप है कि यहां पर जबरन धर्म-परिवर्तन होता है इसलिए लोगों द्वारा इसे हमला किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक गिरजाघर पर 400 लोगों द्वारा हमले का दावा किया गया है। यही नहीं जबरन धर्म-परिवर्तन के आरोप में उसे खाली भी कराया गया है। दिल्ली पुलिस ने इस दावे को लेकर बयान दिया और इसके पीछे की सच्चाई बताई है।

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में किए गए उन दावों को बुधवार को सिरे से खारिज किया है कि एक गिरजाघर पर हमला किया गया और वहां जबरन धर्म-परिवर्तन कराए जाने के संदेह पर उसे खाली करवाया गया है। 

उत्तरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कल्सी ने कहा कि किसी गिरजाघर को जबरन खाली कराए जाने की कोई सूचना नहीं है। पुलिस ने बताया कि वायरल हुए वीडियो में दिख रही इमारत कोई गिरजाघर नहीं है बल्कि उत्तरी दिल्ली में स्थित एक निजी इमारत है। 

क्या है पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक, 11 दिसंबर की सुबह पीसीआर को बुराड़ी की बाबा कॉलोनी स्थित इमारत में लोगों के एकत्र होने के संबंध में एक कॉल किया गया था और वहां धर्म परिवर्तन कराए जाने को लेकर शक भी जताया गया था। इमारत के भूतल में सभागार को एक ईसाई महिला को किराए पर दिया गया था। 

पुलिस के मुताबिक, इसका इस्तेमाल सभाओं और 10:30 से 12:30 बजे के बीच कैरल (ईसाई भजन) गाने के लिए किया जाता था। पूछताछ में वहां 70-80 लोगों के एकत्र होने की बात सामने आई। पुलिस के अनुसार, इमारत में माइक लगाया हुआ था, जिसे एक महिला की आपत्ति पर उतरवा दिया गया था। बाद में महिला को लगा कि वहां धर्म परिवर्तन हो रहा है। 

पुलिस को घटनास्थल पर नहीं मिला कोई गिरजाघर

पुलिस के अनुसार, बाबा कालोनी में इस इमारत के बाहर स्थानीय लोग जमा हो गए और धर्म परिवर्तन के संदेह में 11 दिसंबर को सुबह करीब 10 बजे प्रदर्शन किया। अधिकारी ने बताया, ‘‘सूचना मिलने पर पुलिस ने समुचित कार्रवाई की लेकिन कुछ गलत नहीं मिला। वहां कोई गिरजाघर नहीं था, किसी को जबरन बाहर नहीं निकाला गया। परिसर उसके मालिक के कहने पर खाली किया गया।’’ 

गौरतलब है कि मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक व्यक्ति दावा करता दिख रहा है कि बुराड़ी इलाके में स्थित एक गिरजाघर पर 400 लोगों ने हमला कर दिया है। 

 

टॅग्स :New Delhiक्राइमवायरल वीडियोPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार