लाइव न्यूज़ :

पर्यटन से जुडे लोगों को उत्तराखंड सरकार ने अब तक दिए 3.66 करोड रुपये

By भाषा | Updated: September 2, 2021 18:06 IST

Open in App

उत्तराखंड सरकार पर्यटन के क्षेत्र से जुडे़ लोगों को अब तक 3.66 करोड रुपये की राशि दे चुकी है । सरकारी बयान में इसकी जानकारी दी गयी है । सरकारी बयान के अनुसार, कोविड-19 से बुरी तरह प्रभावित पर्यटन क्षेत्र के लिए घोषित कोविड राहत पैकेज के अंतर्गत 31 अगस्त तक राज्य के कुल 9398 लोगों के खातों में 3,66,37,580 रू स्थानांतरित किए जा चुके हैं । बयान में कहा गया है कि पर्यटन विभाग में पंजीकृत होटल, रैस्टोरेंट व होम स्टे के कार्मिकों को राहत राशि वितरित की जानी शुरू हो गई है । राज्य सरकार द्वारा इन्हें पांच माह तक दो—दो हजार रू की राहत राशि सीधे उनके बैंक खातों में दी जाएगी । संबंधित होटल, रैस्टोरेंट व होम स्टे द्वारा पर्यटन विभाग के पोर्टल पर अपने जिन कार्मिकों के नाम अपलोड किये जा रहे हैं, उनके खातों में पर्यटन विभाग अनुमन्य सहायता राशि स्थानांतरित कर रहा है । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 21 जुलाई को कोविड-19 से प्रभावित पर्यटन और चारधाम यात्रा से जुडे लोगों के लिए 200 करोड रू के पैकेज की घोषणा की थी । उन्होंने कहा था कि इससे लगभग 1.64 लाख परिवार लाभान्वित होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप