लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में डेंगू से अब तक 23 लोगों की मौत, मृतकों में छह नाबालिग भी शामिल : नगर निगम

By भाषा | Updated: December 27, 2021 17:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी में पिछले दो महीनों में आठ महीने के एक बच्चे समेत छह नाबालिगों की मौत होने से इस साल डेंगू से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 23 हो गयी है। नगर निगम की सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है।

राष्ट्रीय राजधानी में पिछले एक हफ्ते में डेंगू के करीब 130 नए मामले आने से इसके कुल मामलों की संख्या 9,500 से अधिक हो गयी है।

दक्षिण दिल्ली नगर निगम के अनुसार, 18 दिसंबर तक डेंगू से हुई मौत की आधिकारिक संख्या 17 थी। नगर निगम की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मौसम में 25 दिसंबर तक डेंगू के कुल 9,545 मामले आए हैं और 23 लोगों की मौत हुई है।

एसडीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन छह लोगों की मौत अक्टूबर से नवंबर के बीच हुई। मृतकों में से एक बच्चे की उम्र महज आठ महीने थी। किराड़ी के इस बच्चे की मौत तीन नवंबर को सीएनबीसी हॉस्पिटल में हुई।

एसडीएमसी अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस अवधि में डेंगू से जान गंवाने वाले अन्य नाबालिगों में मेहरौली का 15 साल का लड़का भी शामिल है, जिसकी 28 अक्टूबर को रेनबो चिल्ड्रन हॉस्पिटल में मौत हुई थी जबकि दक्षिणपुरी की आठ वर्षीय लड़की की पांच नवंबर को एम्स में मौत हो गयी थी।

अधिकारी ने बताया कि तीन अन्य नाबालिगों में सात, 10 और 13 वर्ष के तीन लड़के शामिल हैं, जिनकी क्रमश: 29 अक्टूबर, 21 अक्टूबर और 21 नवंबर को मौत हुई। इस महीने 25 दिसंबर तक यहां डेंगू के कुल 1,269 मामले सामने आए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले वर्षों में डेंगू के मामले 4,431 (2016), 4,726 (2017), 2,798 (2018), 2,036 (2019) और 1,072 (2020) आए हैं।

शहर में 2015 में डेंगू के सबसे अधिक मामले आए थे और अकेले अक्टूबर में इसके मामले 10,600 का आंकड़ा पार गए थे। यह 1996 के बाद राजधानी में मच्छर जनित बीमारी के सबसे अधिक मामले थे।

दिल्ली में 2016 के बाद से इस साल डेंगू से होने वाली मौत की संख्या सबसे अधिक है। साल 2016 में डेंगू से 10 लोगों की मौत हुई थी। दिल्ली में डेंगू से 2019 में दो, 2018 में चार और 2017 तथा 2016 में 10-10 लोगों की मौत हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए