लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में बर्फबारी, बारिश से ठिठुरन बढ़ी

By भाषा | Updated: January 5, 2021 20:28 IST

Open in App

देहरादून, पांच जनवरी उत्तराखंड में मंगलवार को गढ़वाल और कुमांउ की उंची पहाड़ियों में ताजा बर्फबारी तथा निचले इलाकों में रूक—रूक कर लगातार हो रही बारिश से पूरे प्रदेश में भीषण ठंड और ठिठुरन बढ़ गई ।

गढ़वाल और कुमांउ के उंचाई वाले इलाकों जैसे केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, मुनस्यारी आदि इलाकों में बर्फबारी होती रही जिससे वहां बर्फ की मोटी चादर बिछ गयी। देहरादून जैसे मैदानी इलाकों में भी रूक—रूक कर लगातार बारिश जारी है।

सोमवार देर रात से जारी बर्फबारी के कारण उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री और यमुनोत्री धाम सहित हर्षिल घाटी के आठ गांव, बडकोट के गीठ पट्टी के दर्जनों गांव और मोरी के पर्वत क्षेत्र के गांव पूरी तरह बर्फ से ढक गए हैं।

बर्फबारी और बारिश से तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है। यमुनोत्री में न्यूनतम तापमान शून्य से छह डिग्री नीचे तथा गंगोत्री में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।

हर्षिल, बडकोट और मोरी समेत उंचाई वाले इलाकों में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। हालांकि, उत्तरकाशी के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि अभी सभी मुख्य मार्ग सुचारू हैं लेकिन सड़क से संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?