लाइव न्यूज़ :

स्मृति ईरानी ने हैदराबाद में बाढ़ को लेकर टीआरएस को आड़े हाथ लिया

By भाषा | Updated: November 25, 2020 19:06 IST

Open in App

हैदराबाद, 25 नवंबर हैदराबाद नगर निगम के चुनाव से पहले प्रचार चरम पर है और ऐसे में वरिष्ठ भाजपा नेता तथा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को यहां हाल ही में आई बाढ़ को लेकर सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) को आड़े हाथ लिया और सवाल किया कि यहां 75,000 अतिक्रमण कैसे होने दिए।

ईरानी ने टीआरएस पर एआईएमआईएम के साथ भ्रष्ट गठबंधन होने का आरोप भी लगाया।

उन्होंने कहा कि अलग तेलंगाना राज्य के सपने को साकार करने के लिए अपनी जान न्योछावर करने वालों के परिवारों के दिल टूट गए जिन्होंने शहर को डूबते देखा और यह भी देखा कि एआईएमआईएम तथा टीआरएस के बीच भ्रष्ट गठबंधन, भ्रष्ट साझेदारी के कारण कई लोगों की मृत्यु हो गयी।

ईरानी ने पूछा कि क्या एमआईएम और टीआरएस के बीच साझेदरी के बिना शहर में 75,000 अतिक्रमण संभव होते?

विपक्षी दलों ने शहर में पिछले दिनों आई भयावह बाढ़ के लिए तालाबों, नालों और अन्य स्थानों पर अतिक्रमण को जिम्मेदार ठहराया है।

केंद्रीय मंत्री ने एक दिसंबर को होने वाले ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) के चुनाव से पहले यहां संवाददाताओं से कहा कि प्रदेश की राजधानी का भविष्य मतदाताओं के भाजपा का समर्थन करने के विवेकपूर्ण निर्णय पर निर्भर करेगा।

उन्होंने यह दावा भी किया कि राज्य सरकार ने अब तक केंद्रीय गृह मंत्रालय को अक्टूबर में भारी बारिश से यहां आई बाढ़ से हुए नुकसान पर अंतिम रिपोर्ट नहीं सौंपी है।

ईरानी ने कहा कि जीएचएमसी के बजट को कम किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर