लाइव न्यूज़ :

स्मृति ईरानी की अपील, परिवाल वाले अपने बच्चों को प्रियंका गांधी वाड्रा से रखें दूर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 2, 2019 15:50 IST

लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर उत्तर प्रदेश के अमेठी में प्रियंका गांधी का बच्चों के साथ का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में बच्चे 'चौकीदार चोर है' के नारे लगा रहे हैं। इसके साथ ही बच्चे पीएम मोदी को गाली भी दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका गांधी को लेकर NCPCR ने चुनाव आयोग से शिकायत की है। वीडियो को लेकर प्रियंका गांधी की सोशल मीडिया पर आलोचना की जा रही है।

केन्द्रीय मंत्री और अमेठी से बीजेपी की उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधा है। स्मृति ईरानी ने कहा है कि परिवार वाले अपने बच्चों को प्रियंका गांधी से दूर रखें। ईरानी का ये बयान प्रियंका गांधी के वायरल वीडियो पर है, जिसमें वो बच्चों के 'चौकीदार चोर है' नारे पर प्रतिक्रिया दे रही हैं। इस वीडियो में बच्चे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गाली भी दे रहे हैं।

स्मृति ईरानी ने कहा है, सभ्य परिवार वाले लोगों की भलाई इसी में है कि वो प्रियंका गांधी से अपने बच्चों को दूर रखें। ईरानी ने न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक ईरानी ने कहा है, प्रियंका ने बच्चों को गाली देने पर मजबूर किया है। प्रियंका ने बच्चों को पीएम मोदी को अपशब्द कहने के लिए बोला था। आप चुनावी प्रचार के लिए बच्चों का इस्तेमाल कतई नहीं कर सकते हैं।''

स्मृति ईरानी ने कहा, 'इन सबसे बच्चे क्या सीखेंगे। मैं हर सभ्य परिवार को बोलना चाहती हूं अपने बच्चों को प्रियंका गांधी के पास ना जाने दें। प्रियंका गांधी का ये असली चेहरा है। गोरखपुर में भी प्रियंका ने ऐसा ही किया था।'

प्रियंका गांधी को लेकर NCPCR ने चुनाव आयोग से शिकायत की है

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने वीडियो के बारे में लिखा है, प्रियंका गांधी के सामने बच्चे जिस तरीके से देश के प्रधानमंत्री के लिए नारे लगा रहे हैं और गाली दे रहे हैं, वो बच्चों के विकास के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं है। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने वीडियो के बारे में चुनाव आयोग ने कहा है कि आप इस मसले पर प्रियंका गांधी पर जरूरी कार्रवाई करें।

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने चुनाव आयोग को लिखा है कि आप ये सुनिश्चित करे कि बच्चों को चुनाव प्रचार और चुनाव के उद्देश्यों में शामिल नहीं किया जाएगा। NCPCR ने यह भी लिखा है कि बच्चों का उपयोग किसी तरह के चुनावी पर्चे, नारेबाजी, रैली में भी ना किया जाए। 

लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर उत्तर प्रदेश के अमेठी में प्रियंका गांधी का बच्चों के साथ का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में बच्चे  'चौकीदार चोर है' के नारे लगा रहे हैं। इसके साथ ही बच्चे पीएम मोदी को गाली भी दे रहे हैं। वीडियो को लेकर प्रियंका गांधी की सोशल मीडिया पर आलोचना की जा रही है।

टॅग्स :स्मृति ईरानीप्रियंका गांधीलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत48 वर्षों तक कांग्रेस का मुख्यालय?, 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस, जानिए इतिहास?

भारतअब कैसी हैं सोनिया गांधी की तबीयत? अचानक सीने में दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में हुई भर्ती

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप