लाइव न्यूज़ :

स्मृति ईरानी ने कहा- कांग्रेस का एक मात्र काम पीएम मोदी की बुराई, अमित शाह के लिए कही ये बड़ी बात

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 18, 2019 16:54 IST

स्मृति ईरानी ने कहा,  प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना, जो अगस्त 2016 में शुरू की गई थी, के अंतर्गत अभी तक 1 करोड़ से अधिक लोगों को फॉर्मल सेक्टर में रोजगार मिला है, जो खुद में एक कीर्तिमान है। 

Open in App

कपड़ा एंड टेक्सटाइल मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कांग्रेस के पास बीजेपी और प्रधानमंत्री की बुराई करने के अलावा कोई काम नहीं है। ईरानी ने कहा, आयुष्मान भारत योजना से महज 100 दिनों में करीब 8 लाख लोगों को मुफ्त इलाज मिला है। इस योजना का स्वागत अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी हुआ है। 

भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार भारत को सामर्थ्यवान बनाने के लिए समर्पित है। दूसरी ओर, कांग्रेस के नेता आज भी उन लोगों को समर्थन करते हैं जो ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ की बात करते हैं। ईरानी ने कहा, कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि उस कानून को हटा देना चाहिए जो देश द्रोह को कानून की किताबों में परिभाषित करता है।  

स्मृति ईरानी ने कहा,  प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना, जो अगस्त 2016 में शुरू की गई थी, के अंतर्गत अभी तक 1 करोड़ से अधिक लोगों को फॉर्मल सेक्टर में रोजगार मिला है, जो खुद में एक कीर्तिमान है। 

स्मृति ईरानी ने कहा, जब-जब कांग्रेस द्वारा अमित शाह जी पर झूठे आरोप और उपहास के पत्थर फेंके गए हैं। तब-तब उन्होंने उन्हीं पत्थरों को इकठ्ठा करके अपने और बीजेपी के लिए राजनीतिक सफलता की सीढ़ी बनाई है। 

यहां देखें पूरा प्रेस कॉन्फ्रेंस

टॅग्स :स्मृति ईरानीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब