लाइव न्यूज़ :

'कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा में BJP महिला सदस्यों से किया दुर्व्यवहार' स्मृति ईरानी का आरोप

By भाषा | Updated: March 2, 2020 18:52 IST

लोकसभा में सोमवार को विपक्षी सदस्यों ने दिल्ली में पिछले दिनों हुई हिंसा को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग करते हुए भारी हंगामा किया और इस दौरान कांग्रेस एवं भाजपा सदस्यों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

Open in App
ठळक मुद्देस्मृति ईरानी ने कांग्रेस सांसदों पर आरोप लगाया है सोमवार को संसद में कांग्रेस एवं भाजपा सदस्यों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

 केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को आरोप लगाया कि लोकसभा में कांग्रेस सांसदों ने भाजपा की महिला सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार किया और वह लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष इस विषय को उठायेंगी । लोकसभा में सोमवार को विपक्षी सदस्यों ने दिल्ली में पिछले दिनों हुई हिंसा को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग करते हुए भारी हंगामा किया और इस दौरान कांग्रेस एवं भाजपा सदस्यों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा में भाजपा की महिला सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार किया । मैं लोकसभा अध्यक्ष से अपील करूंगी कि वह उनके (कांग्रेस सदस्यों) खिलाफ संभव कठोरतम कार्रवाई करें।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ पिछले दो..तीन सत्र से कांग्रेस के गुंडा तत्व सदन की कार्रवाई में बाधा डाल रहे हैं। ’’

स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस सदस्यों का यह कदम गांधी परिवार की हताशा को दर्शाता है। इससे पहले, कांग्रेस सांसद राम्या हरिदास ने लोकसभा में भाजपा सदस्य जसकौर मीणा पर अपने साथ मारपीट करने का आरोप लगाया और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।

टॅग्स :स्मृति ईरानीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लोकसभा संसद बिलकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण