लाइव न्यूज़ :

ओपी राजभर के खिलाफ बनारस में हुई जमकर नारेबाजी, सुभासपा प्रमुख ने बताया बीजेपी की साजिश, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 14, 2022 21:29 IST

सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर बेटे अरविंद राजभर का नामांकन पत्र दाखिल करवाने जैसे ही कचहरी परिसर में दाखिल हुए वहां कथित तौर पर मौजूद वकीलों और अन्य लोगों ने ओमप्रकाश राजभर, अरविंद राजभर, सुभासपा और सपा के खिलाफ नारेबाजी की।

Open in App
ठळक मुद्देवाराणसी में सोमवार को भाजपा समेत कई दलों के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल कियासुभासपा प्रमुख ओपी राजभर भी बेटे अरविंद राजभर का नामांकन करवाने कचहरी पहुंचे थे कचहरी परिसर में कथित तौर पर वकीलों और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राजभर के खिलाफ नारेबाजी की

वाराणसी: सुहैलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के खिलाफ सोमवार को वाराणसी कचहरी परिसर में जमकर नारे बाजी हुई। इस मामले में ओपी राजभर ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा विपक्षी दलों के साथ डर की राजनीति कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग खुलेआम धमकी दे रहे हैं, विपक्षी नेताओं के साथ अभद्रता हो रही है। इसको पूरे यूपी की जनता देख रही है और समझ भी रही है।

दरअसल सोमवार को वाराणसी कचहरी परिसर में काफी गहमागहमी रही, क्योंकि यहीं पर जिला निर्वाचन कार्यालय है। जहां आज भाजपा समेत कई दलों के प्रत्याशियों ने विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

इसी क्रम में सुभासपा प्रमुख भी अपने बेटे अरविंद राजभर का वाराणसी के शिवपुर विधानसभा क्षेत्र से पर्चा भरवाने के लिए पहुंचे थे। ओपी राजभर अपने प्रत्याशी बेटे अरविंद राजभर के साथ जैसे ही कचहरी परिसर में दाखिल हुए वहां कथित तौर पर मौजूद वकीलों और अन्य लोगों ने ओमप्रकाश राजभर, अरविंद राजभर, सुभासपा और सपा के खिलाफ नारेबाजी की।

इस मामले में ओम प्रकाश राजभर ने ट्वीट करते हुए बीजेपी पर आरोप लगाया और लिखा, "आज वाराणसी कचहरी परिसर में शिवपुर विधानसभा से सपा-सुभासपा गठबंधन के प्रत्याशी डॉ.अरविंद राजभर का नामांकन कराने पहुँचेतो भाजपा के गुंडे काली कोट में पहले से मौजूद थे और परिसर में मेरे एवं प्रत्याशी के साथ अभद्रता करने पर उतारू थे,और सरेआम हम दोनों को जान से मारने की धमकी दे रहे थे"

कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और वकीलों की नारेबाजी के जवाब में राजभर समर्थक भी ओपी राजभर के नाम का नारा बुलंद करने लगे।

देखते ही देखते कचहरी परिसर में एक तरफ से 'जय श्री राम' के नारे लगने लगे और दूसरी तरफ से जय सुहैलदेव के नारे लगने लगे। नारेबाजी के इस वाकयुद्ध से पूरे परिसर का माहौल तनावपूर्ण होने लगा और पल भर में पूरा कचहरी परिसर गर्म हो उठा।

कथित तौर पर विरोधी पक्ष ने ओपी राजभर के खिलाफ जबरदस्त हूटिंग की तो राजभर समर्थक जय सुहेलदेव के नारे लगाते हुए आमने-सामने आ गये। यह तो शुक्र हो वाराणसी प्रशासन का, भारी पुलिस बल के कारण पूरा कचहरी परिसर छावनी में बदल गया था, नहीं तो किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति हो सकती थी।

ओमप्रकाश राजभर ने इस घटना के बाद वाराणसी के जिला निर्वाचन अधिकारी से अपने लिए और अपने बेटे अरविंद राभर के लिए सुरक्षा की मांग की।

बेटे के नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सुभासपा अध्यक्ष ने कथित तौर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ वकीलों पर अमर्यादित नारेबाजी का आरोप लगाया। राजभर ने कहा कि बनारस में यह सब बीजेपी के इशारे पर हुआ। पार्टी इस मामले में चुनाव आयोग में शिकायत करेगी। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022वाराणसीओम प्रकाश राजभरसमाजवादी पार्टीSamajwadi PartyBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर