लाइव न्यूज़ :

बाल ठाकरे को श्रद्धांजलि देकर लौट रहे देवेंद्र फड़नवीस के खिलाफ नारेबाजी, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: November 17, 2019 19:25 IST

शिवसेना के संस्थापक को शिवाजी पार्क में श्रद्धांजलि देने के लिए जब फडणवीस पहुंचे, उस वक्त उद्धव ठाकरे के निजी सहायक मिलिंद नारवेकर को छोड़कर शिवसेना का कोई भी नेता वहां मौजूद नहीं था।

Open in App

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस रविवार को जब शिवाजी पार्क में बाल ठाकरे को उनकी नौवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने के बाद लौट रहे थे तब शिवसेना के कुछ कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी की।

शिवसेना के कुछ कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री के काफिले के नजदीक आकर विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान उनके (फडणवीस के) नारे -- ‘मैं वापस लौटूंगा (मुख्यमंत्री के रूप में), को मराठी में लगाने लगे।’ साथ ही उन्होंने शिवसेना के परंपरागत नारे ‘छत्रपति शिवाजी महाराज की जय’ का नारा भी लगाया।

फडणवीस और उनके काफिले में शामिल कई वरिष्ठ नेता इस पर कोई प्रतिक्रिया दिए बगैर आगे बढ़ गये। शिवसेना के संस्थापक को शिवाजी पार्क में श्रद्धांजलि देने के लिए जब फडणवीस पहुंचे, उस वक्त उद्धव ठाकरे के निजी सहायक मिलिंद नारवेकर को छोड़कर शिवसेना का कोई भी नेता वहां मौजूद नहीं था।

इससे पहले फडणवीस ने शिवसेना के दिवंगत संरक्षक के कुछ ओजस्वी भाषणों का वीडियो ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्रशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए