लाइव न्यूज़ :

ऑपरेशन 'ब्लू स्टार' की बरसी पर स्वर्ण मंदिर में भिंडरावाले की तस्वीर के साथ लगा 'खालिस्तान' का नारा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 6, 2023 10:50 IST

अमृतसर स्थित सिखों के पवित्र स्वर्ण मंदिर में ऑपरेशन ब्लू स्टार की 39वीं बरसी के दिन खालिस्तान समर्थक नारे लगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देस्वर्ण मंदिर में ऑपरेशन ब्लू स्टार की 39वीं बरसी पर लगा खालिस्तान के समर्थक का नारा स्वर्ण मंदिर में लगे भिंडरावाले के पोस्टर, कुछ लोगों ने लगाये खालिस्तान समर्थक नारेसाल 1984 में सेना ने दमदमी टकसाल के प्रमुख जरनैल सिंह भिंडरावाले को मार गिराया था

अमृतसर:पंजाब के अमृतसर स्थित सिखों के पवित्र स्वर्ण मंदिर में ऑपरेशन ब्लू स्टार की 39वीं बरसी के दिन खालिस्तान समर्थक नारे लगने की खबर मिल रही है। जानकारी के अनुसार स्वर्ण मंदिर के गेट पर कुछ लोगों ने जरनैल भिंडरावाले के पोस्टर का प्रदर्शन किया और तलवार लहराते हुए खालिस्तान के समर्थन में नारा लगाया। मौके पर तैनात पुलिस ने मामले को देखते हुए फौरन सक्रिय हुई और मामले की जांच चल रही है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर पंजाब के अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में भिंडरावाले के पोस्टर लगे और कुछ लोगों द्वारा खालिस्तान समर्थक नारे लगाए।

साल 1984 में भारतीय सेना की ओर से किये गये ऑपरेशन 'ब्लू स्टार' में खालिस्तान समर्थक जरनैल सिंह भिडरावाले को मार गिराया था। इस ऑपरेश का सबसे दुखद पहलू यह रहा कि 31 अक्टूबर 1984 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उन्हीं के सिख अंगरक्षकों ने दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर गोलियों से छलनी कर दिया था।

पंजाब सरकार ने ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर आज अमृतसर में सुरक्षा व्यवस्था काफी चाक-चौबंद रखी है बावजूद इसके कुछ अराजक तत्वों द्वारा शांति भग करने के लिए खालिस्तान के नारे लगाये गये। घटना के बाद अमृतसर में पुलिस बेहद सक्रिय है।

साल 1984 में लेफ्टिनेंट जनरल एके बरार की अगुवाई में भारतीय सशस्त्र बलों ने स्वर्ण मंदिर की इमारतों से सिख चरमपंथियों के अगुवा और दमदमी टकसाल के नेता जरनैल सिंह भिंडरावाले को उसके समर्थकों सहित हटाने के लिए एक सप्ताह का शस्त्र अभियान चलाया। इस ऑपरेशन ने सिखों का पवित्र स्वर्ण मंदिर का एक बड़े हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसे बाद में सरकार के प्रयास से ठीक कराया गया।

टॅग्स :Golden TemplePunjab
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?