लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार, ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज हुआ एक्यूआई

By भाषा | Updated: December 7, 2021 11:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर दिल्ली की वायु गुणवत्ता में मंगलवार को सुबह सुधार देखा गया और यह ‘बहुत खराब’ से 'खराब श्रेणी' में आ गई। शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह 9.05 बजे 268 दर्ज किया गया।

गुड़गांव और ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई क्रमश: 258 और 215 दर्ज किया गया। पड़ोस के फरीदाबाद (256) और नोएडा (247) में भी वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को "अच्छा", 51 से 100 के बीच "संतोषजनक", 101 से 200 के बीच "मध्यम", 201 से 300 के बीच "खराब", 301 से 400 के बीच "बहुत खराब" और 401 से 500 तक के एक्यूआई को "गंभीर" माना जाता है।

दिल्ली की वायु गुणवत्ता सोमवार को ‘बहुत गंभीर” श्रेणी में दर्ज की गई थी।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता निगरानी एजेंसी सफर ने सोमवार को कहा था कि अगले दो दिनों में हवा की मध्यम गति और राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है।

उसने कहा, “कुल प्रभाव यह है कि हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी के ऊपरी छोर या बहुत खराब श्रेणी के निचले छोर के भीतर रहेगी।’’

मंगलवार को सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे हवा में नमी का स्तर 80 प्रतिशत रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए