लाइव न्यूज़ :

ठाणे में बूचड़खाने पर छापा, 2,000 किलोग्राम मांस बरामद

By भाषा | Updated: December 14, 2020 11:03 IST

Open in App

ठाणे, 14 दिसंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में नगर निकाय अधिकारियों ने अवैध रूप से संचालित एक बूचड़खाने पर छापा मारकर वहां से भैंस का 2,000 किलोग्राम मांस बरामद किया।

एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

ठाणे महानगर पालिका के अधिकारियों ने एक शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए रविवार को यहां मुंब्रा इलाके के कौसा में स्थित बूचड़खाने पर छापा मारा।

अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान परिसर से भैंस का 2,000 किलोग्राम मांस बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब तीन लाख रुपए है।

मुंब्रा पुलिस ने प्रासंगिक प्रावधानों के तहत एक मामला दर्ज किया है।

अधिकारी ने बताया कि अवैध रूप से संचालित अन्य बूचड़खानों का पता लगाने के लिए मुंब्रा में छापेमारी की कार्रवाई अब भी जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?