लाइव न्यूज़ :

"ममता बनर्जी को थप्पड़ मारें, न कि अपने बच्चों को", बंगाल भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार ने दिया विवादित बयान, महुआ मोइत्रा ने कहा- "माफी मांगे"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 30, 2024 12:34 IST

बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने राज्य की सत्ता पर काबिज तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी की राज्य की शिक्षा नीति को लेकर आलोचना करते हुए बेहद अभद्र टिप्पणी है।

Open in App
ठळक मुद्देबंगाल भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ की अभद्र टिप्पणी सुकांत मजूमदार ने कथिततौर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को "थप्पड़" मारने के लिए कहातृणमूल नेता महुआ मोइत्रा ने कहा कि स्त्री का अपमान करने वाले सुकांत मजूमदार माफी मांगे

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में प्रमुख विपक्षी दल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ बेहद विवादित बयान दिया है। जी हां, बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने राज्य की सत्ता पर काबिज तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी की राज्य की शिक्षा नीति को लेकर आलोचना करते हुए बेहद अभद्र टिप्पणी है।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार बीते सोमवार को पश्चिम बंगाल में एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हुआ, जिसे तृणमूल के भी कई नेताओं द्वारा साझा किया गया है। वीडियो में सुकांत मजूमदार दक्षिण 24 परगना जिले के मथुरापुर में आयोजित भाजपा की एक रैली में लोगों से कथिततौर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को "थप्पड़" मारने के लिए कह रहे हैं।

भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार ने सभा में मुख्यमंत्री बनर्जी पर बेहद अभद्र हमला करते हुए कहा कि अगर बच्चों स्कूलों की पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं तो लोगों को अपने बच्चों को मारने के बजाय ममता बनर्जी को थप्पड़ मारना चाहिए।

वायरल वीडियो में सुकांत मजूमदार बांग्ला भाषा में कथिततौर पर कह रहे हैं, "जब आपके बच्चे स्कूल से वापस आते हैं और वे किसी सवाल का जवाब नहीं दे  पा रहे हैं तो आप उन्हें थप्पड़ मार रहे हैं। आप बच्चों से सवाल कर रहे हैं कि स्कूल में उसने क्या पढ़ा है। आपको अपने बच्चों को थप्पड़ मारने के बजाय ममता बनर्जी को थप्पड़ मारना चाहिए क्योंकि उन्होंने बंगाल की सारी शिक्षा प्रणाली को नष्ट कर दिया है।"

प्रदेश भाजपा प्रमुख की इस विवादित टिप्पणी पर सत्ताधारी तृणमूल ने बेहद गहरी नाराजगी जताई है। विवाद पर हमलावर होते हुए तृणमूल ने मजूमदार पर आरोप लगाया है कि वह प्रदेश के लोगों को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ शारीरिक हिंसा के लिए भड़का रहे हैं।

इसके साथ ही तृणमूल ने इसे स्त्री के प्रति भी बेहद निंदनीय बयान मानते हुए आलोचना की है। मामले में टिप्पणी करते हुए तृणमूल नेता महुआ मोइत्रा ने कहा कि पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार की टिप्पणी बेहद "शर्मनाक" है।

सवाल के बदले रिश्वत लेने के मामले में लोकसभा से निष्कासित हो चुकी महुआ मोइत्रा ने कहा, "पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार, जो कि एक सांसद भी हैं। उन्होंने सार्वजनिक रूप से एक भाषण में हमारी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ लोगों से शारीरिक हिंसा का आह्वान किया है। यह शर्मनाक है और दिखाता है कि भाजपा भ्रष्टाचार की कितनी गहराई तक गिर सकती है।"

उन्होंने कहा, "हम पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष से उम्मीद करते हैं कि वो अपनी स्त्री-द्वेषी और पितृसत्तात्मक विचार के तहत सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ दिये गये विवादित बयान के लिए माफी मांगेंगे और खुद भाजपा के सदस्यों को उनकी टिप्पणी की घोर निंदा करनी चाहिए।"

टॅग्स :ममता बनर्जीMamata West Bengalपश्चिम बंगालTrinamool CongressBJPWest Bengal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?