लाइव न्यूज़ :

Bihar encephalitis death: पीड़ित परिजनों का दर्द- बच्चों को नहीं भर्ती कर रहे हॉस्पिटल, ORS तक नहीं दिया

By रजनीश | Updated: June 19, 2019 10:18 IST

बिहार के मुजफ्फरपुर में AES से हो रही लगातार बच्चों की मौत पर वहां की सरकार और प्रशासन जहां सवालों के घेरे में हैं वहीं अब हॉस्पिटल भी पीड़ित बच्चों को भर्ती करने में आनाकानी कर रहे हैं...

Open in App

बिहार के मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार से बच्चों की लगातार हो रही मौत रुकने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच सरकार और प्रशासन की व्यवस्था और लापरवाही का एक और दृश्य सामने आया है जहां कई पीड़ित परिवार की महिलाएं बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंच रही हैं लेकिन उन्हें वहां भर्ती नहीं किया जा रहा है।

महिलाओं ने बताया कि वो बुखार से पीड़ित बच्चों को लेकर श्री कृष्णा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसकेएमसीएच) पहुंची जहां उनके बच्चों को अस्पताल प्रशासन भर्ती नहीं कर रहा है। यहां तक कि उन बच्चों को ओआरएस तक नहीं दिया गया।

पीड़ित बच्चों के माता-पिता का कहना है कि उन्हें न तो कोई कुछ बता रहा है न ही उन्हें ओआरएस दिया जा रहा है। हमें एक्यूट एनसेफलाइटिस सिंड्रोम (Acute Encephalitis Syndrome-AES) के लक्षण के बारे में नहीं पता है। हमारे बच्चे 4-5 दिनों से बुखार से तप रहे हैं।  

आगे उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने उन्हें दवाइयां लाने को कहा है उसके बाद भी अगर बुखार नहीं कम होता तब उनके बच्चों को भर्ती किया जाएगा। हमारे पास पैसे नही हैं।

बिहार के मुजफ्फरपुर में ‘चमकी’ बुखार से मरने वाले बच्चों की संख्या बुधवार को बढ़कर 112 हो गई। चमकी बुखार एक्यूट इन्सेफ्लाइटिस सिंड्रोम (एईएस) को कहा जा रहा है। एसकेएमसीएच अस्पताल में 93 और केजरीवाल अस्पताल में 19 बच्चों की मौत हुई है। वैसे एईएस के ज्यादातर मामले मुजफ्फरपुर में सामने आए हैं लेकिन पड़ोस के पूर्वी चंपारण और वैशाली जैसे जिलों में भी इस तरह के मामलों की खबर है।

मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर जिले के एक अस्पताल का दौरा किया और इस दौरान उन्हें नाराज लोगों द्वारा की गई नारेबाजी का सामना करना पड़ा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को एसकेएमसीएच पहुंचकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और चिकित्सकों के साथ बैठक की तथा कई आवश्यक निर्देश दिए। 

टॅग्स :चमकी बुखारबिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां