लाइव न्यूज़ :

बिहार: मुजफ्फरपुर SKMCH अस्पताल में मिले कई नरकंकाल को लेकर अब पुलिस सवालों के घेरे में

By एस पी सिन्हा | Updated: June 23, 2019 17:04 IST

अस्पताल में लावारिश बॉडी को रखा जाता है और पोस्टमार्टम के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया जाता है. यह पुलिस की जिम्मेदारी होती है कि वह उसका दाह संस्कार करें. उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में अस्पताल की ओर से 19 लावारिश लाशों को पुलिस को सौंपा गया था.

Open in App
ठळक मुद्दे. हाल ही में अस्पताल की ओर से 19 लावारिश लाशों को पुलिस को सौंपा गया था. यहां उल्लेखनीय है कि अस्पताल के पीछे मिले नरकंकालों में शव को जलाए जानें के प्रमाण मिले हैं.

बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित एसकेएमसीएच अस्पताल के पिछले हिस्से में मिले कई नरकंकाल को लेकर अब अस्पताल प्रशासन ने पुलिस के कार्यशैली पर हीं सवाल खडे कर दिये हैं. अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि लावारिश लाश पुलिस को सौंप दी जाती है. हाल ही में अस्पताल की ओर से 19 लावारिश लाशों को पुलिस को सौंपा गया था. लेकिन पुलिस ने उन लाशों का क्या किया वह नही बता सकते.

यहां उल्लेखनीय है कि अस्पताल के पीछे मिले नरकंकालों में शव को जलाए जानें के प्रमाण मिले हैं. ऐसे में जिलाधिकारी ने मामले के जांच के आदेश दिए हैं. वहीं, अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि नर कंकाल जहां मिले हैं, वह अस्पताल के क्षेत्र में नहीं आता है. लावारिश लाश पुलिस को सौंप दी जाती है.

एसकेएमसीएच में एफएमटी डिपार्टमेंट के एचओडी विपिन कुमार ने दावा किया है कि जहां से नर कंकाल मिले हैं वह अस्पताल क्षेत्र के अंतर्गत नहीं आता है. बल्कि वह वन विभाग के अंतर्गत आता है. वह क्षेत्र जंगल का है और वह वन विभाग को दिया गया है. ऐसे में अस्पताल को इससे कोई लेना देना नहीं है. उन्होंने खुलासा किया है कि अस्पताल में लावारिश बॉडी को रखा जाता है और पोस्टमार्टम के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया जाता है. यह पुलिस की जिम्मेदारी होती है कि वह उसका दाह संस्कार करें.

उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में अस्पताल की ओर से 19 लावारिश लाशों को पुलिस को सौंपा गया था. उन्होंने बताया कि, पुलिस ने कई लावारिश लाश अस्पताल में भेजे थे. जिनका पोस्मार्टम कर अस्पताल में रखा गया था. लेकिन, पुलिस को बताया गया था कि यहां लावारिश लाशों की संख्या अधिक हो गई है इसलिए इसे ले जाया जाए. पुलिस को सूचना देने के बाद उन्हें अस्पताल की ओर से 28 मई को 19 लावारिश लाश सौंप दी गई थी. पुलिस सभी लावारिश लाशों को ले गए थे. लेकिन पुलिस ने उन लावारिश लाशों को कहां जलाया इसकी जानकारी नहीं है.

टॅग्स :चमकी बुखारबिहारमुजफ्फरपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब