लाइव न्यूज़ :

SIX STATE Foundation Day: आज 6 राज्य में जश्न का माहौल, पीएम मोदी ने दी बधाई, जानें आखिर क्या है वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 1, 2023 13:46 IST

SIX STATE Foundation Day: केरल अपने स्थापना दिवस को केरल पिरवी दिवस के रूप में मनाता है। इसका गठन देश की आजादी के बाद 1 नवंबर 1956 को हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल विभिन्न शासकों के अधीन तीन प्रमुख प्रांतों और कई बाहरी क्षेत्रों का हिस्सा था। कर्नाटक के स्थापना दिवस पर वहां के लोगों को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने राज्य की प्रगति की कामना की।सांस्कृतिक विरासत की समृद्धि की विशेष पहचान वाले केरल के लोग लचीलेपन और दृढ़ संकल्प के प्रतीक हैं।

SIX STATE Foundation Day: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, केरल, हरियाणा और कर्नाटक के स्थापना दिवस पर इन राज्यों के लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "आंध्र प्रदेश स्थापना दिवस के महत्वपूर्ण अवसर पर, मैं इस गतिशील राज्य के लोगों को हार्दिक बधाई देता हूं।

अपनी असाधारण प्रतिभा, अटूट संकल्प और दृढ़ता के साथ, आंध्र प्रदेश के लोगों ने उत्कृष्टता के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी छाप छोड़ी है। मैं उनकी निरंतर समृद्धि और सफलता के लिए प्रार्थना करता हूं।" हरियाणा के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रदेश ने हमेशा ही कृषि और रक्षा जैसे बड़े क्षेत्रों में देश को महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उन्होंने कहा, "यहां के युवा इनोवेशन की दुनिया में भी अपना परचम लहरा रहे हैं। मेरी कामना है कि विकास के हर मानदंड पर यह राज्य नए-नए कीर्तिमान गढ़ता रहे।" मध्य प्रदेश की जनता को राज्य के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि विकास की नित-नई ऊंचाइयों को छू रहा यह राज्य अमृतकाल में देश के संकल्पों को साकार करने में अहम योगदान दे रहा है।

उन्होंने कहा, "मेरी कामना है कि यह राज्य प्रगति के पथ पर यूं ही निरंतर अग्रसर रहे।" छत्तीसगढ़ के लोगों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि यहां के लोगों की जीवंतता इसे एक विशेष राज्य बनाती है। उन्होंने कहा, "इस राज्य की संस्कृति को समृद्ध बनाने में हमारे आदिवासी समुदायों का बहुत ही अहम योगदान है। प्रदेश की गौरवशाली परंपरा और सांस्कृतिक विरासत हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है।

मैं प्राकृतिक और सांस्कृतिक वैभव से परिपूर्ण छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।" प्रधानमंत्री ने केरल के स्थापना दिवस पर भी राज्यवासियों को बधाई दी। उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "केरल पिरवी के विशेष अवसर पर शुभकामनाएं। लगन और सांस्कृतिक विरासत की समृद्धि की विशेष पहचान वाले केरल के लोग लचीलेपन और दृढ़ संकल्प के प्रतीक हैं।"

उन्होंने राज्यवासियों की सफलता की कामना की। केरल अपने स्थापना दिवस को केरल पिरवी दिवस के रूप में मनाता है। इसका गठन देश की आजादी के बाद 1 नवंबर 1956 को हुआ था। इससे पहले, केरल विभिन्न शासकों के अधीन तीन प्रमुख प्रांतों और कई बाहरी क्षेत्रों का हिस्सा था। कर्नाटक के स्थापना दिवस पर वहां के लोगों को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने राज्य की प्रगति की कामना की।

राष्ट्रपति ने हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, पंजाब के स्थापना दिवस पर लोगों को बधाई दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, पंजाब, लक्षद्वीप और पुडुचेरी के स्थापना दिवस पर वहां के निवासियों को बुधवार को शुभकामनाएं दीं। आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप 1956 में अस्तित्व में आए। पंजाब और हरियाणा 1966 में राज्य बने, जबकि छत्तीसगढ़ 2000 में मध्य प्रदेश से अलग होकर नया राज्य बना।

ये सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी एक नवंबर को अपना स्थापना दिवस मनाते हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा, ‘‘आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, पंजाब, लक्ष्यद्वीप और पुडुचेरी के लोगों को उनके राज्य के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं। ’’ उन्होंने यह भी लिखा, ‘‘मैं कामना करती हूं कि ये सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर रहें। मैं सभी निवासियों की खुशी और समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हूं।’’

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकर्नाटकहरियाणाछत्तीसगढ़आंध्र प्रदेशकेरलमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए