लाइव न्यूज़ :

कार से मनाने जा रहे थे जन्मदिन, सुबह छह शव देख लोगों के उड़े होश   

By मुकेश मिश्रा | Updated: July 24, 2018 00:47 IST

सिहोर एसपी राजेश सिंह ने बताया कि सुबह एक स्थानीय नागरिक ने बिल्किसगंज थान अको सूचना दी कि फिल्टर प्लांट के पास पानी में एक कार पड़ी हुई है।

Open in App

इन्दौर, 24 जुलाई: मध्यप्रदेश के सिहोर जिले में अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने गए युवक की कार कोलार डेम के गहरे पानी में गिर गई, जिसमें कार मे सवार सभी छह युवकों की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी सोमवार सुबह पुलिस को मिली तो कार को पानी से बाहर निकला। कार के अन्दर सभी युवकों के शव फंसे हुए थे। रविवार शाम को यह लोग कोलार डेम गये थे। 

सिहोर एसपी राजेश सिंह ने बताया कि सुबह एक स्थानीय नागरिक ने बिल्किसगंज थान अको सूचना दी कि फिल्टर प्लांट के पास पानी में एक कार पड़ी हुई है। इस सूचना के बाद पुलिस क्रेन लेकर मौके पर पहुंची और कार को बाहर निकाला तो उसमें छह युवकों 6 की लाश निकली। सभी युवकों की मौत पानी में डूबने से हुई थी। 

लाश की तलाशी लेने के बाद युवकों की पहचान भोपाल आकाश निवासी आनंद नगर पिपलानी, पंकज साहु आनंद नगर, रंजीत साहु आनंद नगर, अभिजीत राठौर कटारा हिल्स, गौरव साहु ग्राम गोदावल रायसेन तथा रजनीश पटेल रीवा के रूप में हुई। इनके परिजनों को इस घटना की जानकारी दी गई।

मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि आकाश का रविवार को जन्मदिन था। ये सभी लोग उसका जन्मदिन मनाने के लिए करीब दो बजे कार से निकले थे। देर रात तक ये घर नहीं पहुंचे तो इनके दोस्तों को फोन भी लगाया। वहीं पुलिस का मानना है कि इन लोगों ने फिल्टर प्लांट के पास से कार को निकालने की कोशिश की होगी। बारिश की वजह से मिट्टी होने की कारण इनकी कार फिसल गई और करीब 50 फीट नीचे पानी में गिर गई। चूंकि पानी और किचड़ था। गिरते ही कार धंस गई। कोई भी कार से बाहर नहीं निकल पाया। सभी की मौत हो गई।

टॅग्स :रोड एक्सिडेंटमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण