लाइव न्यूज़ :

मथुरा में टैंकर व टैम्पो-रिक्शा के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर, छह लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 23, 2019 23:21 IST

चालक व दो सवारियों की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि, महिला व दो अन्य लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एसपी (देहात) आदित्य कुमार शुक्ला ने बताया, "प्रत्यक्षदर्शियों व घायलों के मुताबिक टैम्पो-रिक्शा चालक ने बिना साइड मिले आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। लेकिन वह सामने से आ रहे टैंकर का खतरा न भांप सका और सीधे उसमें जा फंसा।"

Open in App
ठळक मुद्देसीधे टैंकर से टकरा गया। इस हादसे में आधा दर्जन लोग मारे गए और तीन लोग घायल हो गए।टैंकर व टैम्पो-रिक्शा के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में रिक्शा में बैठी नौ सवारियों में से चालक सहित छह लोगों की मौत हो गई तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में सोमवार शाम पीलीभीत-भरतपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मथुरा-राया के बीच टैंकर व टैम्पो-रिक्शा के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में रिक्शा में बैठी नौ सवारियों में से चालक सहित छह लोगों की मौत हो गई तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि सामने से टकराने के बाद टैम्पो-रिक्शा तारकोल टैंकर के बम्पर में फंसकर करीब एक फर्लांग तक घिसटता चला गया।

चालक व दो सवारियों की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि, महिला व दो अन्य लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एसपी (देहात) आदित्य कुमार शुक्ला ने बताया, "प्रत्यक्षदर्शियों व घायलों के मुताबिक टैम्पो-रिक्शा चालक ने बिना साइड मिले आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। लेकिन वह सामने से आ रहे टैंकर का खतरा न भांप सका और सीधे उसमें जा फंसा।" राया थाना प्रभारी चतर सिंह राजौरा ने बताया, "भाड़े पर थ्री व्हीलर चलाने वाला माना सिंह मीणा (50) राया कस्बे से नौ सवारियों को लेकर चला था। मथुरा रोड पर जैसे ही वह मल्है गांव के पेट्रोल पंप पर पहुंचा।

सीधे टैंकर से टकरा गया। इस हादसे में आधा दर्जन लोग मारे गए और तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।" महावन क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक विजय शंकर मिश्र ने बताया, "मृतकों में से तीन की पहचान कर ली गई है जिनमें चालक के अलावा भरतपुर निवासी शेर सिंह (42) व दिल्ली का विजय सिंह पुत्र राजकुमार निवासी सौंख अड्डा, मथुरा व श्याम पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी साकेत, नई दिल्ली शामिल हैं। शेष तीनों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।" 

टॅग्स :मथुरासड़क दुर्घटनारोड सेफ्टीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप